अजमेर, 23 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी एवं षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को गुरूनानक देव जी के प्रकाष पर्व पर पटेल मैदान में सजे विषेष दीवान में हाजिर होकर अरदास की। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा होने पर विभिन्न मन्दिरों में जाकर पूजा-अर्चना की।
देवनानी ने शुक्रवार को दोपहर पटेल मैदान में सिख समाज की ओर से गुरूनानक देव जी के प्रकाष पर्व पर आयोजित शबद कीर्तन और समागम में भाग लिया। उन्होंने विषेष के सामने मत्था टेककर विधानसभा चुनाव में अपनी और पार्टी की भारी मतों से जीत की दुआ मांगी। देवनानी का सिख समाज के अनेक लोगों ने स्वागत किया, जिनमें हरमिन्दर गांधी, गुरजीत सिंह खुराणा, जगदीष सिंह दुआ, सारण सिंह बग्गा, प्रीतपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह दुआ, हरनारायण सिंह छाबड़ा, दिलीप सिंह छाबड़ा, बहादुर सिंह, वरणदीप सिंह, गगनदीप सिंह आदि शामिल रहे। देवनानी ने सिख समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी के प्रकाष पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी के सेवा, करूणा, सद्भाव के संदेष अनन्तकाल तक प्रेरित करते रहेंगे। इसी प्रकार देवनानी ने कार्तिक पूर्णिमा पर मन्दिरों में जाकर दर्षन किए। पुजारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत करते हुए भारी मतों से विजय होने का आषीर्वाद दिया।
जनसम्पर्क-देवनानी ने शुक्रवार को वार्ड 54 में जनसम्पर्क की शुरूआत विकासपुरी चैराहे से की। उन्होंने कैलाषपुरी, माली मौहल्ला, इन्द्रा काॅलोनी, हिम्मत नगर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। इस दौरान उन्होंने कैलाषपुरी में षिव मन्दिर, इन्द्रा काॅलोनी में हनुमान मन्दिर और विष्व हिन्दू परिषद कार्यालय में भगवान विष्णु मन्दिर के दर्षन किए। उनके साथ पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेष शर्मा, गोपाल माथुर, महावीर गुर्जर, विकास माथुर, विकास गुर्जर, रविन्द्र जसौरिया, प्रमोद खण्डेलवाल, रामबाबू शर्मा, राकेष डिडवानिया, रिंकल शर्मा, अंकुर सैनी, तरूण गोयल, किषोर, भंवरलाल शर्मा, शंकर नाथ, करतार सिंह, सी.एम. सोनी, चन्दीराम, अनिल गर्ग, श्याम पटेल, बिरदा रावत, माणकचन्द, राजू गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी प्रकार वार्ड 55 शान्तिपुरा गली नं. 01 से जनसम्पर्क की शुरूआत की। जगह-जगह उनका मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने माला व साफे पहनाकर स्वागत किया। मतदाताओं ने उन्हें अपना मत व समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ मण्डल अध्यक्ष राजेष शर्मा, गंगाराम सैनी, सीताराम शर्मा, राजीव भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, सुनिल जैन, विकास उपाध्याय, ताराचनद जांगिड़, शैलेष धोलपुरिया, राजेन्द्र इनाणी, राजू कुमावत, अनिल मेहरा, तुलसीराम सोलंकी, शंकर, मक्खन लाल अपूर्वा, संतोष कुमावत, मंगल रावत, विजय खींची, मुकेष निमरेडिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं की बैठक-देवनानी ने शाम को वार्ड 45 के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव का यह समय हमारी परीक्षा की घड़ी है, जिसमें हम सभी को कड़ी मेहनत के साथ सफल होकर दिखाना है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने और करोड़ों लोगों को लाभान्वित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यही नहीं, उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी उन्होंने ने जमकर विकास कार्य करवाए हंै। नालियों और सड़कों के खूब काम कराने के साथ सामुदायिक भवनों का निर्माण भी करवाया गया है। अधिकांष क्षेत्रों में पेयजल की पाइप लाइनें बिछाई गई हैं। पुरानी पाइप लाइनों को हटवाकर नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं। इन सभी विकास कार्यों और सुविधाओं के विस्तार से जनता को लाभ और राहत मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर जनता को विकास कार्यों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि 7 दिसम्बर को मतदान वाले दिन प्रत्येक मतदाता मतदान बूथ तक पहुंचकर वोट डाले, यह सुनिष्चित करना पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रमुख दायित्व होना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद जे.के. शर्मा, रामदेव भडाणा, त्रिलोक कच्छावा, चेतन सांखला, नरेष सांखला, जयनुदीन, हुकमसिंह यादव, रितेष ढिलवाल, मोहन विजय, हरीष तुलस्यानी, यष शर्मा, पवन कुमार, छगन सांखला सहित वार्ड के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम-देवनानी शनिवार को सुबह 8.00 बजे वार्ड 49 में जनसम्पर्क की शुरूआत गणेष मन्दिर, भोपों का बाड़ा से करेंगे व शाम 4.30 बजे वार्ड 01 में जनसम्पर्क करेंगे।