देवनानी व भाजपा कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क साधने लगे

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 05 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अजमेर और पूरे प्रदेष में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर फिर से सत्ता में आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के धुआंधार दौरे से प्रदेष में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है।
वे बुधवार की शाम उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को अजमेर में हुए शाह के रोड शो की सफलता से भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। शाह का रोड शो अजमेर में ऐतिहासिक रहा। इससे कार्यकर्ताओं में जोष और उत्साह का संचार हुआ है। इससे कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। शाह के रोड शो के आगे कांग्रेस प्रत्याषियों का रोड शो एकदम फलाॅप शो साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनता से भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में लाने का मानस बना लिया है, क्योंकि भाजपा ही जनता के हितों के काम करने के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकती है और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित कर सकती है। कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई, तब-तब जनता बुरी तरह त्रस्त रही। इसलिए जनता अब कांग्रेस को कतई पसंद नहीं करती है। देवनानी ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे अजमेर में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी, इसलिए उन्हें पूरा विष्वास है कि इस बार भी जनता उन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर देगी। वे हमेषा जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। जो वादे किए थे, वह सभी पूरे कर दिए हैं। भविष्य में भी इसी तरह जनता प्रतिनिधित्व करते हुए अजमेर के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
उकसावे में नहीं आएं-देवनानी ने कहा कि जनता भाजपा को दोबारा सत्ता सौंपने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सात दिसम्बर तक चैन से नहीं बैठना है। कांग्रेस की हर साजिष और कुप्रचार का मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रत्येक घर से प्रत्येक मतदाता से मतदान करवाना है। कार्यकर्ताओं को इस बात का भी ध्यान रखना है कि वह कांग्रेस व उसके किसी कार्यकर्ता के उकसावे से किसी तरह परेषान नहीं हो और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करते रहें। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी, जिससे वे खुद जीतने के साथ प्रदेष में भाजपा की सरकार बनेगी।
घर-घर जाकर साधा सम्पर्क-बुधवार को शाम 7 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद देवनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भ घर-घर सम्पर्क साधने में जुट गए हैं। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें कर 7 दिसम्बर को मतदान वाले दिन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देवनानी ने वार्ड 4 और 47 में मतदाताओं से सम्पर्क किया। उनके साथ सुरेन्द्र शर्मा, सीताराम शर्मा, सुधा शुक्ला, सुनील राजावत, संतीव चतुर्वेदी, अषोक राठी, अजय कुमार, ब्रिजेन्द्र सिंह, जगदीष सिंह राजावत, अषोक कुमार, महेन्द्र सिंह, इन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। इसी प्रकार वार्ड 6 के वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठ्ठू ंिसह रावत, जग्गू ंिसह, मंगल सिंह रावत आदि ने घर-घर जाकर देवनानी के लिए वोट मांगे।

error: Content is protected !!