करणी सेना, धानका समाज और सेन समाज ने दिया भाटी को समर्थन
भाजपा के कुषासन से तंग जनता आज दे देगी भाजपा के खिलाफ फैसला
उन्होंने जारी बयान में कहा कि पिछले पांच साल से भाजपा सरकार ने जनता को बुरी तरह से त्रस्त कर दिया है। महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भाजपा के राज में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराध चरमसीमा पर पहुंच गया है। आज हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जीएसटी और नोटबंदी ने जनता की कमर तोड़ने के साथ-साथ व्यापार धंधों को चौपट कर दिया है। हेमन्त भाटी ने कहा कि कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार से खफा है। सरकार ने कदम-कदम पर कर्मचारियों को रौंदा है। अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और किसानों पर लाठियां बरसाई हैं। इसलिए अब भाजपा की विदाई तय है।
सभी तैयारियां पूरी-इस बीच अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर-घर मतदाता पर्चियां पहुंचा दी गई हैं। शुक्रवार को सभी बूथों से निर्धारित दूरी पर कांग्रेस की टेबलें लगाई जाएंगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से तेनात रहेंगे। कार्यकर्ता यह कोषिष करेंगे कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे, क्योंकि मतदान करना लोकतंत्र व देषहित में है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी तरह संयम और सहनषील रहकर मतदान कराएं।
घर-घर जाकर साधा सम्पर्क-भाटी ने गुरूवार को दिनभर अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। मतदाताओं ने उन्हें पूरा मत व समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
अम्बेडकर को किया नमन-भाटी ने गुरूवार सुबह सविधान निर्माता, भारत रत्न और दलितो के मसिहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की पूण्यतिथी के मौके पर अम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के चरणो में श्रद्धा पूर्वक नमन किया और जाकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के चरणो में पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मोके पर उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो सहित पार्षद चंदन सिंह, निर्मल बेरवाल, मनोज भाटी सहित सेकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लावण्या भाटी
समन्वयक