अजमेर, 24 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) एम. बी. पालीवाल ने सोमवार 24 दिसम्बर को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड अजमेर में जन सुनवाई की।
संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 24 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें से अजमेर डिस्कॉम 9 व टाटा पावर लि. की 15 समस्याएं प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान बिल संबंधी, नए कनेक्शन संबंधी, मीटर संबंधी, ऑडिट चार्ज संबंधी समस्या सहित अन्य समस्याएं थी।
जनसुनवाई के दौरान परिवादी छोगालाल हजारी निवासी कुडाबड- कपासन (चित्तौड़गढ़) के कुएं का बिल अधिक आने की समस्या से पीडित था। संबंधित क्षेत्रा के सहायक अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर परिवादी के कुएं का मीटर चेक कर समस्या का समाधान करने के निर्देश प्रदान किए। इसके अतिरिक्त दिलीप कुमार मोतीसर पुष्कर के विद्युत बिल में ऑडिट द्वारा लगाई गई विवादित राशि का 50 प्रतिशत मय समझौता शुल्क जमा कर निगम द्वारा बनाई गई समझौता समिति के माध्यम निस्तारण करने एवं बर्जी देवी हनुमान जाट निवासी पीसांगन के परिवादी को सिंगल फेज कनेक्शन के आवदेन के लिए सहायक अभियंता पीसांगन को दूरभाष पर निर्देश दिए कि आवेदक का सौभाग्य योजना/डीडीयूजीजेवाय योजना के अन्तर्गत कार्यवाही कर कनेक्शन प्रदान किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान आई समस्या में निगम सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरधारी लाल लाईनमैन माह जुलाई, 2018 में पीसांगन कार्यालय से सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्ति के पांच माह पश्चात् भी किसी भी प्रकार का भुगतान प्राप्त नहीं होने पर संभागीय मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता-शहर श्री मुकेश ठाकुर को प्रकरण की जांच कर अविलम्ब भुगतान करने की अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।
जनसुनवाई के दौरान टाटा पावर से संबंधित प्राप्त 15 शिकायतों के निस्तारण के लिए टाटा पावर के प्रतिनिधि एसएस शेखावत एवं दिनेश शर्मा को उपभोक्ताओं रीडिंग संबंधी समस्या एवं दिए गए गलत बिल के समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता वी. पी. सिंह (योजना), डी. एन. जांगिड़ (सतर्कता), मुकेश ठाकुर(अजमेर शहर वृत्त), एम. एल. मीणा (अजमेर जिला वृत्त) उपस्थित थें।