श्री निम्बार्क कोट में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव
अजमेर, 25 दिसंबर। कृष्ण नाम जाप से करोड़ों जन्मों के पाप मिट जाते हैं। कर्म बंधन से छुटकारा मिलता है। भगवान कृष्ण का चरित्र पावन पवित्र है। भगवान ने भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए अवतार लिया। पंडित रविशंकर शास्त्री ने श्री निम्बार्क कोट मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म प्रसंग सुनाते हुए यह विचार बताए।
कथावाचक ने वामन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि राजा बलि ने वामन को दान में सर्वस्व दे दिया था। दान देते वक्त नेत्रों को बंद रखिए। कोई दान देने जा रहा हो तो उसे रोके नहीं। जिसे अत्यधिक आवश्यकता हो उसे ही दान दीजिए। उन्होंने कहा कि प्रभु को भाव से अर्पण करें तो अवश्य स्वीकार करते हैं। प्रभु भाव में डूबे भक्त का हर दुख हर लेते हैं। ठाकुरजी के प्रति श्रद्धा भाव रखें। भगवान से पापों को छुपाएं नहीं। कथा में वामन अवतार, राम अवतार व कृष्ण जन्म प्रसंग के साथ धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। आर्य शर्मा ने भगवान वामन, वियान शर्मा ने बालकृष्ण व विष्णुदत्त जोशी ने वासुदेव का रूप धरकर प्रसंग का सजीव मंचन किया। सुमित सारस्वत ने बताया कि कथा प्रारंभ से पूर्व कोटा से आए मनीष शर्मा, वृंदा शर्मा, भोपाल से दिनेश शर्मा, ब्यावर से आए राधेलाल गोयल, शकुंतला गोयल, जितेंद्र जोशी, राजेंद्र जोशी ने पूजन कर महाराजश्री से आशीर्वाद लिया। कथा में महेश जोशी, ज्योतिस्वरूप शर्मा, मृदुला द्विवेदी, भावना व्यास, हिना शर्मा, आराधना सक्सेना, अयोध्या शर्मा, अलका सिंह, सीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बुधवार को कथा में कृष्ण की माखन चोरी व बाल लीलाओं का गुणानुवाद किया जाएगा।
सुमित सारस्वत
मो.09462737273