पौधे वितरण कर अजमेर में “ट्री बैंक” की जानकारी दी

पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने के लिए डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था ने अजमेर में ट्री बैंक की स्थापना की है | इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज 25 दिसंबर 2018 को लोको मैदान में चल रहे जेपीएल में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | सभी पधारे अतिथियों को पौधे वितरित कर अजमेर में संस्था द्वारा रेडियोसिटी 104.8 व बरेली की संस्था लाइफलाइन एनवायरनमेंट सोसायटी के साथ शुरू किये जा रहे ट्री बैंक के बारे में भी बताया गया | कार्यक्रम में अजमेर के दोनों एमएलए श्री वासुदेव देवनानी जी और श्री मति अनीता भदेल जी भी पधारे हुए थे | अजमेर के शहर प्रभारी विकास ऊबना ने बताया अजमेर के लोग अब हर महीने की 29-30 तारीख को मोबाईल नर्सरी क्रिश्चनगंज थाने के सामने, काली माता मंदिर चाँद बावरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे |

error: Content is protected !!