ग्रामीणों ने जवाजा थाने का किया घेराव

जेएलएन अस्पताल में महिला की मौत पर भड़के

जवाजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला के पेट में दर्द होने पर भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य ज्यादा कमजोर होने पर उसे ब्यावर रेफर कर दिया गया। कोई फर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। 1 सप्ताह बाद बुधवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के जेठ चंदन सिंह ने जवाजा थाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में थाने में मामला दर्ज करवा दिया। जवाजा थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राजावत ने बताया कि गीता देवी निवासी खाड़ा भाग सेंदड़ा थाना अजमेर में उपचार के दौरान मौत हो गई । जिस पर ग्रामीणों ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल बोर्ड से आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। परमेश्वर सिंह, मुकुट सिंह, विक्रांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह ,किशन सिंह, ओम सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,बख्तावर सिंह, नरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ,देवी सिंह अन्य ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

error: Content is protected !!