आज दिनांक 27 दिसम्बर 2018 – अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में कल दिनांक 26 दिसम्बर बुधवार को माकड़वाली रोड वैषाली नगर में स्थायी सुलभ शौचालय बनाने हेतु अजमेर नगर निगम के महापौर श्रीमान् धमेन्द्र गहलोत को ज्ञापन देकर लोगो के लिए स्थायी सुलभ शौचालय बनाने की मांग की थी जिस पर आज महापौर महोदय ने उक्त स्थान का निरिक्षण कर जल्द ही स्थायी शौचालय बनाने का आष्वासन दिया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि माकड़वाली रोड वैषाली नगर अजमेर में लगभग सौ छोटे बड़े काम्पलेक्स बने हुए है लेकिन नगर निगम अजमेर द्वारा मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण आने जाने वाले लोगो व विषेषकर महिलाओं व अन्य लोगो को काफी परेषानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा नगर निगम के महापौर को इस समस्या से अवगत कराया गया था। जिस पर आज महापौर महोदय ने उक्त स्थान का व भूखण्ड सी-10 जो कि खाली पड़ा हुआ है का निरिक्षण कर नगर निगम द्वारा स्थायी शौचालय का निर्माण कराने का आष्वासन दिया है।