अजमेर 27 दिसम्बर 2018। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के पंचषील कार्यालय में डिस्कॉम के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए निदेषक वित्त श्री एस.एम. माथुर ने निर्देष दिए कि सभी उपखण्डों में राजस्व वसूली 100 प्रतिषत की जाए। साथ ही निगम की पुरानी बकाया राषि जिनके कनेक्षन कट गये हैं एवं नियमित कनेक्षनों की पुरानी बकाया राषि की भी वसूली का कार्य भी करें। ऐसे मध्यम श्रेणी के उपभोक्ता जिनके बिल की राषि बकाया है उनके कनेक्षन काटने की भी कार्यवाही करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। राजस्व वसूली के लिए यदि किसी प्रकार के संसाधन एवं अन्य सुविधा की जरूरत हो तो वो उपलब्ध करायी जाएगी।
डिस्कॉम के राजस्व वसूली के सम्बन्ध में यदि कोई नवाचार के माध्यम से सुझाव देना चाहें तो उस पर विचार कर अमल किया जाएगा। बैठक में निदेषक तकनीकि श्री के.पी. वर्मा, मुख्य लेखा नियंत्रक श्री एम. के. गोयल, मुख्य लेखाधिकारी श्री एम.के. जैन एवं श्री बी.एल. शर्मा उपस्थित थे।