अजमेर 8 जनवरी। सिन्धु जागृति मंच, राजस्थान जिला ईकाई अजमेर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप-मुख्यमंत्री श्री सचिन पायॅलट के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदनलाल सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सिन्धी समाज के व्यक्ति को टिकट दी जाये।
मंच के भगवान कलवाणी ने जानकारी देते हुये बताया कि अजमेर जिले में सिन्धी समाज के करीब दो लाख मतदाता रहते है। सिन्धी मतदाताओं की बहुलता के कारण ही एक बार कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य भगवान देव जी सांसद निर्वाचित हो चुके है। इसके अतिरिक्त एक बार श्रीकिशन मोटवानी जी को इस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था और वे विभिन्न चुनावों में अन्य जाति के प्रत्याशियों के मुकाबले कम मतांतर से पराजित हुए।
मंच के हरि चंदनाणी ने बताया कि सिन्धी समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं की शीघ्र ही एक बैठक आयोजित कर एक शिष्टमण्डल माननीय मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से भी मिलेगा।
हरी चन्दनाणी
9649750811