केकड़ी में जिला स्तरीय अस्पताल का संकल्प हुआ पूरा – डाॅ. रघु शर्मा

चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्राी का केकड़ी में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी, जांच केन्द्रों की संख्या 12 से बढ़ाकर 50 की

अजमेर, 03 फरवरी। चिकित्सा तथा स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और सूचना और जन संपर्क मंत्राी डाॅ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में जांच के केन्द्र 12 से बढ़ाकर 50 कर दिए गए है। केकड़ी में भी जिला स्तरीय अस्पताल का स्वप्न पूरा हो गया है। यहां भी हजारों लोगों को जिला स्तरीय अस्पताल की सुविधाएं मिलेगी।
चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्राी डाॅ. रघु शर्मा ने आज अपने केकड़ी दौरे में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने केकड़ी में जिला स्तरीय अस्पताल बनाने का संकल्प लिया था। केकड़ी क्षेत्रा की जिला मुख्यालय से काफी दूरी है। इस कारण बीमार व्यक्ति जिला स्तरीय सुविधाआंे का पूरा उपयोग नही कर पाता है। अब जिला स्तरीय अस्पताल होने से क्षेत्रा के निवासियों को सुविधाएं केकड़ी में ही सुलभ होने लगेगी। आसपास के जिलों के व्यक्ति भी इससे लाभान्वित होगें। जटिल रोगों के उपचार एवं आॅपरेशन भी यहां किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानव सेवा का कार्य है। चिकित्सालय में चिकित्सकों सहित समस्त कार्मिकों के पद भरने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। कुछ ही समय में समस्त पद भर दिए जाएंगे। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट का संचालन आरम्भ हो गया है।
उन्होंने कहा कि समस्त राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्थाएं दूरस्थ करने के लिए मारवाड़ क्षेत्रा का सघन दौरा किया है। इससे मिले फीडबैक के अनुसार व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। ब्यावर से जैतारण, सोजत, पाली से बालेसर, बाडमेर, जैसलमेर, पोकरण एवं रामदेवरा तक के सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच की गई। आने वाले समय में रामदेवरा में जातरूओं के लिए शानदार सुविधा वाला चिकित्सालय उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही ट्रोमा सेन्टर भी चालू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य के समस्त चिकित्सालयों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करवाया गया है। इस दौरान सामने आयी कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा। अस्पतालों को सम्पूर्ण संसाधन उपलब्ध करवाए जाएगे। स्वाइनफ्लू के संबंध में राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार ने स्वास्थ्य की जांच के लिए केन्द्रों की संख्या 12 से बढ़ाकर 50 कर दी है। राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों के साथ साथ समस्त मेडिकल काॅलेजों में स्वाइनफ्लू की जांच उपलब्ध है। स्वाइनफ्लू की दवा टेमीफ्लू उप स्वास्थ्य केन्द्र तक उपलब्ध करवायी गई है।
विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत, उमड़ा जन सैलाब
चिकित्सा एवं जन सम्पर्क मंत्राी डाॅ. रघु शर्मा का केकड़ी में पालिका बाजार, भैरूों गेट, कोटा रोड़, शाहपुरा मालपुरा चैराहा, कोहड़ा, पारा, मीणों का नया गांव, भाड़ावास, राजपुरा,टांकावास, धूंधरी सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। अपार जनसमूहों ने पुष्प माला, ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी के साथ अभिनन्दन किया।
18 करोड़ के विकास कार्यों किया शुभारम्भ
चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्राी डाॅ. रघु शर्मा ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्रा में 18 करोड़ 28 लाख की राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण- शिलान्यास किया।
डाॅ. शर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत धूंधरी एवं मेहरूकलां में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लोकापर्ण किया। इनमें प्रत्येक पर एक करोड़ 30 लाख की राशि व्यय की गई। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत केकड़ी राजकीय चिकित्सालय में 4 करोड़ 43 लाख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोयला में चिकित्सालय भवन के लिए एक करोड़ 30 लाख से निर्मित होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। साथ ही नाबार्ड की वित्त पोषण से निर्मित होने वाले देवगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लागत 5 करोड़ 25 लाख, टांटोटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लागत 4 करोड़ तथा कुशायता के उप स्वास्थ्य केन्द्र लागत 30 लाख रूपये का भी शिलान्यास किया।
टांकावास में विधायक कोष से होगे विकास कार्य
चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्राी डाॅ. रघु शर्मा ने टांकावास ग्राम में स्थानीय विधायक विकास कोष से विकास कार्य करवाने की घोषणा इसके लिए विकास कोष से 5 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करवायी जाएगी। इस राशि उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों किया जा सकेगा। रामपुरा से टांकावास रोड़ का किया लोकार्पण डाॅ. रघु शर्मा ने राजपुरा से टांकावास तक बनी सीसी रोड का लोकापर्ण किया। इस सड़क पर 15 करोड़ रूपये की लागत आयी इससे ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी।

error: Content is protected !!