भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र की बैठक 4 को

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र की बैठक सोमवार 4 फरवरी को लोहागल रोड स्थित लक्ष्मी नयन समारोह स्थल पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश द्वारा निर्धारित लोकसभा प्रवास बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिला अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि बैठक के तीन सत्र निर्धारित किए गए हैं.
प्रथम सत्र प्रातः 10ः30 से 12ः30 के मध्य रहेगा जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, व कार्यसमिति सदस्य
(वर्तमान व पूर्व) जिला अध्यक्ष, सांसद व विधायक,
जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष
(वर्तमान व पूर्व) जिला प्रमुख ,जिला उप प्रमुख ,प्रधान व उप -प्रधान
(वर्तमान व पूर्व) नगर निकाय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
लोकसभा चुनाव संचालन समिति
लोकसभा प्रबंधन समिति
लोकसभा व विधानसभा विस्तारक व विस्तारक प्रभारी
विधानसभा संयोजक व प्रभारी अपेक्षित रहेंगे
दूसरे सत्र का समय 12ः45 से 2ः00 बजे तक रहेगा जिसमें
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ,लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक व सह संयोजक ,वर्तमान व पूर्व सांसद विधायक व जिलाध्यक्ष लोकसभा विस्तारक व विस्तारक प्रभारी अपेक्षित रहेंगे
तीसरा सत्र व्यक्तिगत वार्ता और फीडबैक हेतु निर्धारित किया गया है जिसका समय सायं 3 से 4ः00 के मध्य रहेगा
प्रातः 10ः00 से 10ः30 बजे का समय रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित किया गया है
जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहां की यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण रहेगी उन्होंने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!