कोहरे के मौसम में रेलसेवाएं प्रभावित

रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी
रेलवे द्वारा कोहरे के मौसम में रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी की गई थी, जिसे मार्च 2019 तक बढाया जा रहा है।
कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित सम्बंधित रेलसेवाओं को दिनांक 13.12.18 से 15.02.18 तक रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी की गई थी, जिसे दिनांक 31.03.19 तक बढ़ाया जा रहा है।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन) रेलसेवा को दिनांक 15.12.18 से 14.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 30.03.19 तक (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन) रेलसेवा को दिनांक 16.12.18 से 15.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 31.03.19 तक (13 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को दिनांक 25.12.18 से 15.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 31.03.19 तक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को दिनांक 27.12.18 से 18.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 02.04.19 तक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 19269, पोरबन्दर-मुज्जफरपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को दिनांक 27.12.18 से 15.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 29.03.19 तक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 19270, मुज्जफरपुर-पोरबन्दर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को दिनांक 30.12.18 से 18.02.19 तक रद्द किया गया था, अब 01.04.19 तक रद्द रहेगी।

रेलसेवाओं के फेरों में कमी
1. गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.12.18 से 16.02.19 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को रद्द किया गया था, अब 30.03.19 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.12.18 से 15.02.19 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द किया गया था, अब 29.03.19 तक (12 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी।

वरिष्ठ जनसम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!