जिला स्तरीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश

जिला अजमेर मे हो रही क्रमवार चोरी, नकबजनी, लूट पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कुवंर राष्ट्रदीप सिंह जिला अजमेर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया शहर एवं मुख्यालय श्रीमती सरिता सिंह के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया जिसमे जिनेन्द्र कुमार जैन, वृताधिकारी उत्तर नगर अजमेर, लिखमाराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी क्रि.गंज अजमेर, तथा साईबर सैल इंचार्ज विजय सिंह उनि., मय टीम शामिल किये गये।
आज दिनांक 6.1.19 को साईबर सैल इंचार्ज विजय सिंह उ.नि. को मुखबीर से इत्तला मिली की शहर मे हो रही चोरी, नकबजनी, लूट की वारदातो मे रोशन निवासी संजय नगर व नितेश उर्फ सोन्टी निवासी कोटडा अपने साथियो के साथ मिलकर उक्त वारदातो को अंजाम दे रहे है इस पर साईबर सैल टीम व उपरोक्त थानाहाजा की टीम ने मिलकर चाणक्य स्मारक के पास पंचशील नगर से शातिर नकबजन 1- राहुल पुत्र श्री गोविन्द उम्र 18 साल जाति बैरवा निवासी महेन्दीपुर बालाजी बालाघाट भण्डारी जिला दौसा हाल किरायेदार रिजनल कॉलेज के पास बैरवा बस्ती पुलिस थाना क्रि0गंज अजमेर 2- रोशन पुत्र स्व0 मोहनलाल जाति रेगर उम्र 20 साल निवासी संजय नगर चौराहा अम्बा कॉलोनी नागफनी रोड़ थाना गंज अजमेर। 3- नितेश उर्फ सोन्टी पुत्र सज्जन सिंह शेखावत उम्र 18 साल जाति राजपूत निवासी फलोरेन्स के सामने आजाद नगर कोटड़ा थाना क्रि0गंज अजमेर को गिरफतार किया गया व दो अन्य विधि विरूद्ध सघंर्षरत बालको को निरूद्ध किया गया। थाना क्रि.गंज अजमेर पर श्री सुबोध गर्ग निवासी पंचशील अजमेर द्वारा दर्ज प्रकरण संख्या 478/18 धारा 457, 380 ताहि मे चोरी गया माल मसरूका चांदी के दो गिलास विधि विरूद्ध सघंर्षरत बालको से मौके पर कब्जे से बरामद किये गये उपरोक्त मुलजिमानो से विस्तृत अनुसंधान जारी है, जिनको दिनांक 6.2.19 को सम्बन्धित न्यायालय मे पेश किया जाकर पीसी. रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त नकबजनो से पूछताछ की गई जिसमे जिला अजमेर मे रात्रि के समय निम्न स्थानो पर वारदात करना स्वीकार किया है –
क्र0स0 नाम अभियुक्तगण घटना स्थल
1ण् रोशन व बंटी उर्फ मोटा किशन बैरवा का मकान द्वारका नगर गली नम्बर-2
3-4 महिने पहले
2ण् रोशन, राहुल, चित्रकेश शास्त्री नगर युवराज वकील का मकान 5-6 महिने पहले
3ण् रोशन, सोन्टी, राहुल, झलकारी के पीछे मकान में 2-3 महिने पहले
4ण् रोशन, चिल्ली, सोन्टी, राहुल झलकारी बाई के पीछे स्टील के गेट वाला मकान
5ण् रोशन, सोन्टी, चिल्ली होटल पंचशील बी 505 हर्षवर्द्वन सिंह प्लाजा के पीछे मकान
6ण् रोशन, चिल्ली पंचशील बी ब्लॉक मैनेजर गर्ग का मकान
7ण् रोशन, चिल्ली, सोन्टी, राहुल हाथीखेड़ा टेम्पू स्टेण्ड के पास
8ण् रोशन, राहुल, सोन्टी आजाद नगर के पास छात्रावास रोड़
9ण् राहुल, सोन्टी, रोशन रामगनगर स्कूल के पास गली में
10ण् रोशन, राहुल, सोन्टी मोती विहार कॉलोनी सिने वर्ल्ड के सामने
11ण् रोशन, राहुल, सोन्टी आईनोक्स के पीछ आलिया भवन
12ण् राहुल, रोशन व सोन्टी दाहरसेन के उपर गली में जाकर
13ण् राहेल, सोन्टी, रोशन ई 430 अंकुर गोयल शास्त्री नगर पहाड़ी के पास
14ण् राहुल, सोन्टी व रोशन पंचौली चौराह के पास 1-2 महिने पहले
15ण् चिल्ली, सोन्टी, रोशन हर्षवर्धन सिंह राठौड़ पंचशील बी-505
16ण् राहुल, चिल्ली व सोन्टी नौसर रोड़ बस स्टेण्ड के पास
17ण् चिल्ली, सोन्टी व राहुल रीयान स्कुल के पीछे मकान में
18ण् चिल्ली, सोन्टी सुरेश साई कृपा म् 95 शास्त्री नगर फौजी का मकान
19ण् चिल्ली, सोन्टी व राहुल डी 427 राज गुलयानी प्रगति नगर कोटडा अजमेर
उपरोक्त मुलजिमानो के विरूद्ध शहर के विभिन्न थानो मे पूर्व मे चोरी, नकबजनी के प्रकण दर्ज है। से थानाहाजा पर पूछताछ जारी है, जिनसे जिला अजमेर की और अन्य वारदाते खुलने की संभावना है।
तरीका वारदात
उक्त सभी वारदातें 1.राहुल पुत्र श्री गोविन्द 2.रोशन पुत्र मोहनलाल 3. नितेश उर्फ सोन्टी पुत्र सज्जन सिंह शेखावत व दो अन्य विधि से संघर्षरत बालको द्वारा दिन व देर रात्रि के समय मोटरसाईकिलो पर रेकी कर सुने मकानो मे वारदातो को अंजाम देते है।

error: Content is protected !!