अंतरिम बजट (रेलवे सम्बंधित घोषणाएं)

हाल ही में घोषित अंतरिम बजट के अंतर्गत अजमेर मंडल को नई लाइन (निर्माण), गेज परिवर्तन, दोहरीकरण, रोड़ ओवर /अंडर ब्रिज,पुल निर्माण कार्य, संकेत व दूर संचार सम्बंधित कार्य,वर्कशॉप सम्बंधित कार्य, ट्रेनिंग/मानव संसाधन व यात्री सुविधाओं में विस्तार हेतु बजट आवंटित किया गया है उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से सम्बंधित महत्वपूर्ण बजट घोषणाए इस प्रकार है –
नई लाइन (निर्माण)
1. बांगड़ग्राम-रास (27.8 किमी)- 1 करोड़
गेज परिवर्तन
1. अजमेर-चित्तौड़गढ़-उदयपुर (300 किलोमीटर), उदयपुर से उमरा (11 किलोमीटर) और मावली जंक्शन-बडी सादड़ी (82.01 किलोमीटर) – 100 करोड़।
दोहरीकरण
1. आबू रोड-सरोत्रा रोड- पैच दोहरीकरण (23.12 किमी) – 10 करोड़
2. स्वरूपगंज-आबू रोड- पैच दोहरीकरण (25.36 किलोमीटर) – 10 करोड़
3. सरोत्रा रोड-करजोडा- पैच दोहरीकरण (23.59 किलोमीटर) – 20 करोड़
4. रानी-केशवगंज (59.5 किलोमीटर) – 2 करोड़
5. अजमेर-बांगडग्राम (48.43 किलोमीटर) – 50 करोड़
6. गुडिया –मारवाड़ (43.5 किलोमीटर) तथा करजोडा –पालनपुर (5.4 किलोमीटर) – 1.70 करोड़
7. बांगडग्राम –गुडिया – पैच दोहरीकरण (47 किलोमीटर) – 62 करोड़
8. रानी-मारवाड़ जंक्शन- पैच दोहरीकरण (54.50 किलोमीटर) -29 करोड़

रोड़ ओवर /अंडर ब्रिज
1. चित्तौड़गढ़-उदयपुर में लेवल क्रॉसिंग नंबर 76 के स्थान पर 2- लेन अंडर ब्रिज – 1 करोड़
2. मदार- पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 132 के बदले 2-लेन रोड़ ओवर ब्रिज – 2 करोड़
3. मदार-पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 1,2,70,74,75,105 और 153 (7 नग) के बदले में 2-लेन ओवर ब्रिज – 10 करोड़
4. मदार-पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 104, 53, और 88 के एवज में 4-लेन रोड ओवर ब्रिज -10 करोड़
5. मदार- पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग नंबर सी-81 के बदले 2-लेन रोड़ ओवर ब्रिज – 1 करोड़
6. उदयपुर -हिम्मतनगर खंड पर विभिन्न लेवल क्रॉसिंग पर रोड़ अंडर ब्रिज (50 नग) – 2 करोड़
7. रानी –केशवगंज तथा स्वरूपगंज –पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग के एवज में रोड़ अंडर ब्रिज (43 नग) – 10 करोड़
8. उदयपुर -हिम्मतनगर खंड पर विभिन्न लेवल क्रॉसिंग पर रोड़ अंडर ब्रिज (52 नग) – 1 करोड़
9. चित्तोडगढ –उदयपुर खंड पर विभिन्न लेवल क्रॉसिंग पर रोड़ अंडर ब्रिज (34 नग) – 1 करोड़
10. मदार- मारवाड़ खंड पर लेवल क्रॉसिंग (38 नग) के बदले रोड़ अंडर ब्रिज – 5 करोड़
11. अजमेर मंडल – रोड़ अंडर ब्रिज (65 नग) – 20 करोड़
12. अजमेर मंडल- लेवल क्रॉसिंग नंबर 44,108,18,72,43 और 74 (6 नग) के एवज में सबवे के साथ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण -10 करोड़
13. मदार- पालनपुर खंड पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 45/1 व 46/1 के बदले अतिरिक्त सब वे – 2.13 करोड़
पुल निर्माण कार्य (कार्य प्रगति पर)
1. हरीपुर –पालनपुर खंड पर मेजर व महत्वपूर्ण ब्रिज पर कार्य हेतु – 1 करोड़
2. जेठी –चित्रासनी के मध्य ब्रिज संख्या 845 पर कार्य हेतु – 3 करोड़

संकेत व दूर संचार सम्बंधित कार्य(कार्य प्रगति पर)
1. अजमेर –चित्तोडगढ –उदयपुर खंड पर 32 स्टेशनों पर उचित क्षमता के डाटा लोगर की स्थापना- 1.5 करोड़
वर्कशॉप सम्बंधित कार्य (कार्य प्रगति पर) –
1. उदयपुर सिटी में ब्रॉड गेज ए क्लास दुर्घटना राहत गाड़ी- 1.5 करोड़
2. मदार – रूटीन ओवरहालिंग सुविधाएँ – 14.5 करोड़
3. मदार- कोच मेंटेनेंस सुविधाओं की शिफ्टिंग- 2 करोड़
4. कैरिज कारखाना में विभिन्न कार्य हेतु – 2.16 करोड़
ट्रेनिंग/मानव संसाधन (कार्य प्रगति पर)
1. उदयपुर (क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान) में ट्रेनीज हेतु नए होस्टल (100 बेड) – 25 लाख
2. अजमेर –इंफ्रास्ट्रक्चर व होस्टल के नवीनीकरण हेतु – 2 करोड़

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!