सेवादल को जन हितैषी कामों में अधिक सक्रिय होने पर जोर

अजमेर की पावन धरा से आगामी लोकसभा चुनाव अभियान को अंजाम देते हुए कांग्रेस के प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने देश भर से आए सेवादल वर्कर को आरएसएस बीजेपी के खिलाफ जनता के बीच जाकर अपनी प्रतिबद्धता को जनता जनार्दन को समर्पित करने का काम को पूरा करने का प्रयास करें।
लगभग 35 साल के बाद हुए इस महाअधिवेशन में लगभग पचास हजार कांग्रेस सेवा दल के वर्कर ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस के जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश में किसान युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जुड़कर देश तोड़ने वालो को कटघरे में खड़ा किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रिय दर्शी भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर रहुल गांधी ने सेवा दल की कांग्रेस के कार्यों की एक फोटो गैलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा इस अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की। ये फोटो गैलरी प्रदर्शनी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अर्चना शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रिय दर्शी भटनागर ने बताया कि अधिवेशन को राहुल गांधी के साथ साथ मुख्य मंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई , रामजी लाल ने भी संबोधित किया।
भटनागर ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान सरकार के मंत्रियों कबिनेट मंत्री रघु शर्मा, बी डी कल्ला, प्रमोद जैन, ममता भूपेश, सुखराम बिश्नोई, रमेश मीणा, सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अविनाश पांडे, सचिव विवेक बंसल, काजी निज़ामुद्दीन, तरुण कुमार, आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक, अर्चना शर्मा, प्रिय दर्शी भटनागर , देशराज मेहरा, भूपेंद्र सिंह राठौड़, विजय जैन, ललित भाटी, गोपाल बाहेती, रामनारायण गुर्जर, नसीम अख्तर, फखरे मोइन, प्रताप सिंह यादव, ललित भटनागर, विजय नागौरा, अशोक बिंदल, अभिलाषा विश्नोई, श्याम प्रजापति, समीर शर्मा, बाबर चिश्ती, अनिल कश्यप, कमल वर्मा, आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
प्रिय दर्शी भटनागर
प्रवक्ता
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

error: Content is protected !!