‘‘मित्तल माॅल’’ बनेगा स्मार्ट सिटी अजमेर का लाइफस्टाइल लैंडमार्क

नई पीढ़ी के, नए ख्यालों को, नए साल में देगा नई उड़ान
एक ही छत के नीचे मित्तल माॅल में होगा हर जरूरत का समाधान

अजमेर। स्मार्टसिटी अजमेर में संभाग का सबसे बड़ा मल्टी डायमेंशनल लाइफस्टाइल लैंडमार्क मित्तल माॅल अगले साल- 2020 में बनकर तैयार होगा। अजमेर के जीरो माइलस्टोन आगरा गेट, पी.आर मार्ग पर तेजी से आकार ले रहा मित्तल माॅल हर उम्र और वर्ग के खुशहाल एवं बेहतरीन जीवनशैली का पर्याय बनेगा। नई पीढ़ी की खाने-पीने, धूमने-फिरने, ठहरने, मौज-मनोरंजन, खरीदारी की हर जरूरत को गुणवत्तापूर्ण और वृहद रेंज के साथ एक ही छत के नीचे पूरा करेगा। मित्तल माॅल के खुलने से अजमेर को नई पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही स्मार्ट सिटी अजमेर की सेहत, सूरत और सीरत में निखार आएगा।

भीतर से कुछ ऐसा दिखाई देगा
मित्तल डवैलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नौ हजार वर्गगज के फ्री होल्ड भूखण्ड पर लगभग 5 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में बन रहे केंद्रीकृत वातानुकूलित 13 मंजिला मित्तल माॅल की 9 मंजिलें बन चुकी हैं। अजमेर संभागवासियों को मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मालिकों की यह एक और बड़ी देन है। ‘आपके स्वास्थ्य संरक्षण’ के बाद आपकी जीवनशैली को तनावरहित खुशनुमा माहौल देने की दिशा में आगे बढ़े मित्तल्स के इस कदम में अजमेर के ही गर्ग, भैंसा व जैन परिवार भी सहभागी बने हैं।
मित्तल माॅल के मुख्य प्रमोटर अनिल मित्तल ने बताया कि लाइफ स्टाइल लैंडमार्क मित्तल माॅल रियल स्टेट रेग्युलेशन एक्ट (रेरा) के तहत रजिस्टर्ड है। मित्तल माॅल को सभी सरकारी स्वीकृतियां इसके निर्माण के साथ ही प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होेंने बताया कि मित्तल माॅल अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित, अत्याधुनिकतम आपदा सुरक्षा प्रबंधन को अपनाते हुए बनाया जा रहा है। मित्तल माॅल में भूमिगत 3 मंजिलें दुपहिया व चैपहिया वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित की गई हैं। पार्किंग के लिए अत्यन्त ही मैकेनाइज्ड सिस्टम भी अपनाया गया है जिससे जरूरत पड़ने एक के ऊपर एक डबल पार्किंग सुविधा मिल सके। इसके अलावा शत प्रतिशत पावर बैकअप व्यवस्था सहित पानी व ऊर्जा संरक्षण प्रावधानों को भी अपनाया जा रहा है।
मित्तल माॅल से अजमेर को ये मिलेगा-
अजमेर की अर्थव्यवस्था पाएगी नई गति और ऊंचाई-
खास बात है कि मित्तल माॅल अजमेर की अर्थव्यवस्था को नई गति और ऊंचाई देने वाला होगा। क्यों कि मित्तल माॅल हाईक्लास शाॅपिंग लैंडमार्क भी बनने जा रहा है। मित्तल माॅल के लोअर ग्राउण्ड, ग्राउण्ड व प्रथम तल पर देशी- विदेशी ब्रांडस के हाइपर मार्केट, एंकर शाॅप्स व रिटेल शोरूम होंगे। दूसरे व तीसरे तल पर ब्रांडेड व नोन ब्रांडेड सभी प्रकार के शोरूम खुलेंगे। यानि मित्तल माॅल की पांच मंजिलों तक 300 से अधिक शाॅप्स व शोरूम होंगे जो सभी तरह की खरीदारी की तमाम जरूरतों को पूरा करेंगे। मित्तल माॅल में 11 लिफ्ट्स होंगी व 10 एस्केलेटर्स होंगे जो खरीदारी करते आपको कभी थकने नहीं देंगे। एक बार माॅल में आए तो लौटने का मन ही नहीं होगा। अजमेर संभागवासियों को अपनी किसी भी जरूरत की खरीदारी के लिए फिर जयपुर, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद जाने का विचार मन से त्यागना ही पड़ेगा। बल्कि अजमेर संभाग यथा भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, राजसमंद, पाली, सोजत, के लोग खरीदारी व मनोरंजन के साथ अन्य आवश्यकताओं के लिए अजमेर आएंगे।
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर-
मित्तल माॅल में न केवल 300 से अधिक शाॅप्स व शोरूम होंगे बल्कि मित्तल माॅल फूडीज, एंेटरटेंमेंट व सेलीब्रेटिंग लैंडमार्क भी बनेगा। आपको बता दें देश का प्रसिद्ध सरोवर ग्रुप का 90 लक्ज़री कमरों व रूफटाॅप स्वीमिंग पूल सहित तीन विशाल वेंक्वेट हाॅल वाला होटल सरोवर पार्टीको मित्तल माॅल का हिस्सा बनने जा रहा है। देश का सबसे प्रसिद्ध ब्रांड पीवीआर का फोर स्क्रीन मल्टीफ्लेक्स सिनेमा भी यहां आ रहा है। इसके साथ ही देश-दुनिया के कई नामी ग्रैंड फूड कोर्ट और शानदार मल्टी कुजिन रेस्टोरेंट्स व गेम्सजोन भी होंगे यानी वेडिंग, बर्थ डे, काॅर्पोरेट ग्रुप काॅफ्रेंस, किटी पार्टीज आदि हर उत्सव और त्योहारी धमाल के लिए मित्तल माॅल में मनभावन व्यवस्था मुहैया हो सकेगी। लिहाजा हजारों युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इनसे जुड़े छोटे बड़े हर कारोबारियों का काम बढ़ेगा तो उनके परिवार धन सम्पन्न और समृद्ध होंगे।
पर्यटकों और अभिभावकों की होगी वल्ले-वल्ले-
मित्तल माॅल देशी और विदेशी पर्यटकों, जायरीन तथा मेयो काॅलेज एवं अन्य बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए तो समय प्रबंधन के साथ सभी सुख-सुकून और सुविधाएं मुहैया कराने वाला फैसीलिटी लैंडमार्क कहलाएगा। पर्यटन महत्व के स्थल यथा ख्वाजा साहब की दरगाह, आनासागर, सुभाष उद्यान, स्टेशन व बसस्टेण्ड आदि मित्तल माॅल से वाॅकिंग डिस्टेंस पर होने के कारण यह देशी- विदेशी पर्यटकों के साथ अभिभावकों का भी पसंदीदा होगा।
प्रमोटर्स ने किया ब्रोशर जारी-
लाइफस्टाइल लैंडमार्क मित्तल माॅल का अजमेर में ब्रोशर जारी किया गया। इस अवसर पर सभी प्रमोटर्स अनिल मित्तल, सुनील मित्तल, डाॅ दिलीप मित्तल एवं मनोज मित्तल, ज्योति स्वरूप गर्ग, महेश गर्ग, संदीप गर्ग , सुनील भैंसा, अनिल भैंसा, नीलम जैन, एवं माणकचंद सिसोदिया उपस्थित थे। आखिरी किन्तु अंतिम नहीं, सच माने तो अपनी और अपने घर परिवार की हर आम व खास जरूरतों को पूरा करने के लिए अकेले मित्तल माॅल जाना ही सार्थक होगा।

सन्तोष गुप्ता/प्रबंधक जनसम्पर्क/9116049809

error: Content is protected !!