लैंस प्रत्यारोपण के लिए 146 नेत्र रोगी चयनित

मित्तल हॉस्पिटल में निःषुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न
शिविर में 261 नेत्र रोगियों ने पाया परामर्श लाभ
अजमेर, 4 मार्च ( )। श्रद्धेय गुरुवर श्री हरप्रसाद मिश्रा ‘उवैसी’ की पावन स्मृति में पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर में रविवार को आयोजित निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 261 नेत्र रोगियों ने परामर्श लाभ पाया। शिविर में पंजीकृत रोगियों में से करीब 146 नेत्र रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। पहले चरण में 43 नेत्र रोगियों का लैंस प्रत्यारोपण कर उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शेष 103 नेत्र रोगियों का लैंस प्रत्यारोपण अगली तारीखों पर किया जाना प्रस्तावित हैं। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. आर. भसीन ने रोगियों की जाँच की तथा डॉ. विनीत चण्डक ने कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए।
निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि मित्तल हॉस्पिटल सामाजिक सरोकार के तहत प्रत्येक माह के पहले रविवार को नेत्र रोगियों के लिए पूर्णतया निःशुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में आंखों के सभी तरह के करीब 261 रोगियों ने परामर्श का लाभ लिया वहीं मोतियाबिंद के 146 नेत्र रोगियों को कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किया गया। निदेशक ने बताया कि 43 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण रविवार, 3 मार्च 2019 को ही कर दिये गए हैं तथा 103 रोगियों को कृत्रिम नैत्र लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए आगामी तारीखें दी र्गइं हैं। मित्तल ने बताया कि प्रातः 10 से 1 बजे तक लगने वाले शिविर में पहले रोगियों की जांच की गई एवं ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को परामर्श, जांच, लैंस, प्रत्यारोपण, दवाइयां, चश्में, आवास भोजन आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

error: Content is protected !!