शहर जिला भाजपा की बैठक 5 को

अजमेर 4 मार्च 2019। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की संगठनात्मक बैठक कल 5 मार्च को जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा की अध्यक्षता में की जाएगी बैठक में प्रदेश महामंत्री माननीय बीरमदेव सिंह जी तथा भाजपा शहर जिला संघठन प्रभारी श्री राजेंद्र जी बोराणा का मार्गदर्शन पप्राप्त होगा बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषय रहेंगे
जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि यह बैठक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष ,जिला व मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद ,पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व निकाय अध्यक्ष, पार्षद गण , प्रकल्प व प्रकोष्ठ के संयोजक अपने संबंधित मंडल में बैठक में भागीदारी निभाएंगे हेड़ा ने बताया कि आदर्श मंडल व झलकारी मंडल की बैठक दोपहर 1ः30 बजे होटल दाता इन में होगी बैठक का संयोजक डॉ प्रियशील हाड़ा तथा सह संयोजक सोहन शर्मा बलराज कच्छावा रहेंगे साथ ही राजेश घाटे ,कमलकांत व सी पी गुप्ता सहयोग करेंगेइसी प्रकार बजरंग मंडल और दाहरसेन मंडल की बैठक दोपहर 3ः30 बजे सिने वर्ल्ड रोड स्थित मणि पुंज में होगी बैठक का संयोजक आनंद सिंह राजावत को तथा सह संयोजक राजेश शर्मा , राजकुमार लालवानी तथा अशोक राठी रमेश मेघवाल तथा नरेंद्र सिंह शेखावत सहयोगी रहेंगे पृथ्वीराज मण्डल और आर्य मंडल की बैठक सायं 5ः30 बजे मणिपुंज में आयोजित की जाएगी बैठक की व्यवस्थाओं के लिए संयोजक महामंत्री रमेश सोनी सह संयोजक योगेश शर्मा तथा मुकेश खींची को बनाया गया है और सहयोगी संदीप गोयल तथा विशाल वर्मा रहेंगे जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है ।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!