4-4 मस्टररोल पर कर लिया काम, फिर भी नही मिली मजदूरी
फ़िरोज़ खान
बारां 4 मार्च । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर टोंडिया के गांव गोरधनपुरा, माधोपुरा, जेतपुरा के 407 मनरेगा श्रमिकों ने 4-4 मस्टररोल पर काम करने के बाद भी अभी तक इनको मजदूरी का भुकतान नही मिला है । माधोपुरा के रामकुंवार, मोहनलाल, दौलतराम, रोशन, राजूलाल, हरदोल, कमल किशोर, भरत, धनराज, पप्पू, सरबदी, सुरजा, कन्या, लुमा, गायत्री, पाना, ने बताया कि नवीन तलाई बाबा रामदेव जी पर कार्य किया था जिसका भुकतान अभी तक भी नही मिला है । जबकि हमने 3-3 मास्टररोल का काम कर लिया है । इसी तरह गोरधनपुरा के सत्यनारायण, रामलखन, संजय, संजू, गोलू, लड्डू, रामसिंह, सुवालाल, जानकीलाल, सीतराम, कन्हैयालाल, चन्दा, हजारी, रघुनाथी, रामप्यारी, प्रेमी, गीता, सोनी, रसीदा, सुशीला, कौशल्या, साबू, कारी, बिलासी ने बताया कि जनवरी में 2 व फरवरी में एक मास्टररोल पर काम करने के बाद भी अभी तक भुकतान नही मिला है । इसी तरह रामप्यारी व नारायण दोनो पति पत्नी ने एक-एक मस्टररोल पर माधोपुरा ग्रेवल सड़क पर 2018 में काम किया था जिसका भुकतान अभी तक भी नही मिला है । इसका जॉबकार्ड नम्बर 2136861 है । इसी तरह सोनी पत्नी सुखपाल जनवरी 2017 व दिसंबर 2018 में 2 मास्टररोल पर 2136860 जॉबकार्ड पर काम किया था । कौशल्या पत्नी मुन्ना ने एक मास्टररोल पर 2136904 जॉबकार्ड पर काम किया था । काली पत्नी पथरु ने एक मस्टररोल पर 2136889 जॉबकार्ड पर काम किया था । गायत्री बाई ने 2 मस्टररोल पर 2136912 जॉबकार्ड पर किया था । रामचरण पुत्र मोतीलाल ने 5 मस्टररोल पर 2136924 जॉबकार्ड पर काम किया था । जानकीलाल ने 10 मस्टररोल पर जॉबकार्ड 2136888 पर काम किया था । इन श्रमिको का पुराना भुकतान अभी तक भी नही हुआ है । जानकीलाल ने बताया कि लगातार काम करने के बाद भी मनरेगा का भुकतान नही मिल रहा है । इस सम्बंध में मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र चौरसिया ने बताया कि राजस्थान सरकार से फंड नही आने के कारण श्रमिकों के भुकतान में देरी हो रही है । जैसे ही फंड रिलीज होगा इनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जावेगा । वही जिन श्रमिकों का पुराना भुकतान रुका हुआ है उनकी जांच कर भुकतान करवाया जावेगा । सिमलोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मनरेगा कार्य बंद होने के कारण सहरिया परिवारों को रोजगार नही मिल रहा है । इस कारण सहरिया परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । गुड्डी , किरन, पूजा, कमल, कालूलाल, राजन्ति ने बताया कि करीब 3 माह से मनरेगा का कार्य बंद होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।