अजमेर 10 मार्च। हार्टफुलनेस संस्थान के द्वारा रविवार को मन के रास्ते दिल को जीतने की कला सिखाने पर कार्यशाला सर्वोदय काॅलोनी पुलिस लाईन स्थित श्री रामचन्द्र मिशन भवन में आयोजित हुई।
कार्यशालाम के मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. विकास सक्सेना थे। प्रतिभागियों ने परिचितों, मित्रों, परिवार एवं मंच पर स्वयं को अभिव्यक्त करना सीखा। इसमें स्वर के उतार चढ़ाव जैसे विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने अपने चुने हुए विषयों पर अभिव्यक्ति दी।
डाॅ. सक्सेना ने कहा कि मंच पर वक्ता के प्रत्येक क्रिया कलाप का श्रोता के द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन का डर निकलने पर व्यक्ति सफल वक्ता बन सकता है। इससे अभिव्यक्ति प्रभावी हो जाती है। कार्यशाला में ब्यावर के श्री सूर्यप्रकाश के दल ने भी भाग लिया।