शहर कांग्रेस प्रवक्ता भारती का इस्तीफा वापस

अजमेर । दो दिन पूर्व व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शहर कांग्रेस प्रवक्ता पद से त्यागपत्र देने वाले मुजफ्फर भारती ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के आग्रह पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए इस्तीफा वापस ले लिया है शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहां है की संगठन हित में भारती प्रवक्ता के पद पर यथावत कार्य करते हैं।
संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दो दिन पूर्व शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुजफ्फर भारती द्वारा प्रवक्ता के पद से इस्तीफा प्रस्तुत करते हुए यह अवगत करवाया था कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। त्यागपत्र के बाद शहर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक संगठन महामंत्रियों द्वारा भारती से यह आग्रह किया गया कि संगठन को भारती जैसे कर्मठ कार्यकर्ता की बेहद आवश्यकता है, इसलिए उन्हें पार्टी हित में एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना त्यागपत्र वापस लेकर पूर्ववत अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए। सभी के स्नेहपूर्ण आग्रह को मुजफ्फर भारती ने स्वीकार करते हुए आज कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के समक्ष पार्टी को दिए अपने त्यागपत्र को वापस ले लिया। जिसपर कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका साभार व्यक्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव पूरे मनोयोग के साथ पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।

error: Content is protected !!