समारोह पूर्वक मनाया यूनाईटेड अजमेर का तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम

*राजस्थानी स्वरलहरियों व नृत्यों ने किया अजमेरवासियों को भाव विभोर*
*स्मृतिचिन्हों से सम्मानित हुए विभिन्न संगठन *
*द्वितीय अजमेर रत्न सम्मान किशोरी शर्मा के नाम*
यूनाईटेड अजमेर की तृतीय वर्षगाँठ समारोह पूर्वक मनाई गयी ।
जानकारी देते हुए यूनाईटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि शनिवार दिनांक 30-3-19 को यूनाईटेड अजमेर का *तीन साल बेमिसाल* कार्यक्रम नया बाज़ार चौपड़ पर समारोहपूर्वक मनाया गया । राजस्थान दिवस होने के कारण कार्यक्रम की थीम व ड्रेस कोड राजस्थानी रखा गया । सभी आयोजक व अतिथि राजस्थानी परिवेश में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधिक सेवा केंद्र के सचिव ऐडीजे श्री शक्ति सिंह शेखावत जी थे। ब्रह्मकुमारी राजयोग सेंटर की शांता बहन व प्रेम प्रकाश आश्रम के ओम् साईं व समाजसेवी श्री सुनील दत्त जी जैन विशिष्ठ अतिथि थे ।
कार्यक्रम का आग़ाज़ संस्कृति द स्कूल व निनाद संगीत कला केंद्र व पंडित रामलाल माथुर संगीत महाविद्यालय के डाक्टर रजनीश चारण व श्रीमती मधुलिका नाग
व छात्र छात्राओं के सुमधुर गीतों द्वारा हुआ । इस कर्णप्रिय संगीत को सुन कर उपस्थित जनसमूह झूम उठा ।
तत्पश्चात नृत्य का दौर चला जिस में ज्ञानम संस्था , मीनू मनोविकास स्कूल , शुभदा संस्थान , नृत्यांगन कथक कला केंद्र , सेंट्रल अकेडमी स्कूल , तानसेन संगीत महाविद्यालय , सेंचुरी स्कूल , विभिन्न कच्ची बस्तियों के बच्चों सहित कई संगठनों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
सन 2012 से अजमेर की महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाने वाली * श्रीमती किशोरी शर्मा* जी यूनाईटेड अजमेर की सन 2019 की *अजमेर रत्न* घोषित की गयीं ।
मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पवर्षा के बीच उन को *अजमेर रत्न* की ट्रोफ़ी भेंट की गयी। अपने उदबोधन में किशोरी जी ने महिलाओं के लिए एक संदेश देते हुए कहा कि *जीवन में निराशा का कोई स्थान नहीं है , हमें अपने आत्मविश्वास को सदैव बनाए रखना चाहिए * ।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में यूनाईटेड अजमेर के प्रकल्पों व प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए ऐसे सतत बदलाव के लिए प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया।
उन्होंने अजमेरवासियों के इस संगठित जज़्बे को सराहा और भविष्य के कार्यक्रमों में अपने पूर्ण सहयोग का वादा किया।
साल 2018 में सहयोग हेतु धन्यवाद स्वरूप यूनाईटेड अजमेर द्वारा अपनी विभिन्न साथी संस्थाओं यथा – सेंट्रल अकडेमी स्कूल , मीनू मनोविकास स्कूल , शुभदा संस्था , नृत्यांगन कथक कला केंद्र , निनाद संगीत कला केंद्र , संस्कृति द स्कूल , पंडित रामलाल माथुर संगीत महाविद्यालय , तानसेन संगीत महाविद्यालय , आराधना एवेंट्स , हेमंत साउंड , नानिकराम एंड संस , फ़िट्नेस जिम , महावीर इंटरनेशनल , लायंस क्लब शौर्य , लायंस क्लब उमंग , ज्ञानम संस्था , ब्रह्मकुमारी राजयोग सेंटर , माई एफएम , कला अंकुर रंगमंडल , विनी देवड़ा ग्रूप , बालाजी टैटू स्टूडीयो , अशोक टाक जी , एमटीटीवी , एडवोकेट खत्री , प्रदीप वर्मा जी , सिविल डेफेंस अजमेर के विजय यादव जी व टीम , एस आर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल , क्षितिज गौड़ , ज़ाकिर हुसैन खान आदि को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में एक 83 वर्षीय बुज़ुर्ग मंज़र साहब ने अनुरोध कर ‘मेरा जूता है जापानी‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह में रोमांच की लहर दौड़ा दी – अजमेरवासियों ने पुष्पवर्षा कर व करताल ध्वनि के साथ उन के नृत्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन दक्ष द्वारा किया गया व कार्यक्रम के अंत में डाक्टर रीना व्यास मिश्रा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम की फ़ोटो संजय माहेश्वरी , शुभम अग्रवाल व रणवीर सिंह द्वारा खिंची गयीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय टाक , अनुज गांधी , हरजीत सिंह , दीपिका लालवानी , रोहित छीपा , प्रदीप अग्रवाल , लोकेश मिश्रा , गौरी टाक , मीना त्यागी , सीमा शर्मा , डाक्टर भारती प्रकाश , सपना टाक , मोनाली गर्ग , दीपशिखा क्षेत्रपाल , अपूर्व सेन आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!