पुष्पवर्षा कर पूरे मार्ग में हुआ जुलूस का जोरदार स्वागत

अजमेर 6 अप्रेल- पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में 25 दिवसीय चेटीचण्ड महापर्व के 16वें दिन शहर के विभिन्न नवयुवक मण्डल, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील व अन्य पंचायतों ने अनेक स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जिसमें दस सुन्दर झांकियां सजाई। चेटीचण्ड पर हवन, मुण्डन, जनेउ व पंचाग विमोचन, पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। शहर में चेटीचण्ड महापर्व पर जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला, जिसका शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं ने स्वागत द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चेटीचण्ड पर सुबह विशाल प्रभात फेरी का आयोजन
पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था पंचशील नगर के अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने बताया कि प्रातः 5 बजे राजीव सर्किल ए सेक्टर पंचशील से विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा धर्मध्वजा फहराकर किया गया और ईष्ट देव झूलेलाल के महापर्व के मौके पर केक का भोग लगाया। प्रभात फेरी में 12 सजीव झांकियों का श्रृंगार कर सम्मिलित हुई, यह प्रयोग दूसरी बार किया गया। युवा मण्डली की ओर से मार्ग में शहनाई पर छेज डाडिया करते युवा चल रहे थे। प्रभात फेरी हाउसिंग बोर्ड, बी व सी सेक्टर होते हुये सिन्धु भवन पर समाप्त हुई। जिसमें रास्ते में जगह जगह पर स्वागतद्वार और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। संयोजक लेखराज ठाकुर ने बताया कि नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से भी प्रभातफेरियां निकाली गयी। जहां शहरवासियों द्वारा स्वागतद्वार और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
बहिराणा साहेब, छेज, प्रसादी के साथ चेटीचंड जुलूस का मार्ग में स्वागत
वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल कैरिज कारखाना में सुबह बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व अंत में प्रसादी का वितरण किया गया जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री रहें। प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा सुबह कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चौक पर सुबह बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी का आयोजन किया
संतों ने दिये आशीर्वचन
कार्यक्रमों में समिति के प्रेरणास्रोत ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास, पुष्कर के श्रीशांतानन्द उदासीन आश्रम के महन्त हनुमानराम, के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम स्वामी आत्मदास, स्वामी बंसतराम सेवा ट्रस्ट के सांई ओमप्रकाश शास्त्री, स्वामी अर्जुनदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, प्रेम प्रकाश आश्रम दादा नारायणदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी भी उपस्थित थे।
समितियों ने किया जुलूस का स्वागत
जुलूस का स्वागत सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेरसिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति,पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत – आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति,ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार,नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा,सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा, सिन्धी सेवा समिति, हरिभाउ विस्तार,सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, संत कंवर राम मंडल,जेएमडी ग्रुप, सिंधी युवा संगठन, निर्मल धाम दरबार, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया(युवा शाखा) अजमेर द्वारा स्वागत द्वार और पुष्पवर्षा कर किया। साथ ही जुलूस में सभी भक्तों को प्रसाद जगह जगह वितरित किया।
जुलूस में लिया भाग
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कोषाध्यक्ष हरी चंदनाणी,संरक्षक-भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवल राय बच्चाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, झूलेलाल मन्दिर के ट्रस्टी दौलतराम पमनाणी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश वर्याणी सलाहकार मण्डल-एम.टी. भाटिया, ईसरसिंह बेदी, हरीश झामनाणी, नारायणदास हरवाणी, वासदेव मंघाणी, गुरूबक्ष मीरानी अशोक तेजवाणी, नारायणदास थदाणी, गोविन्द खटवाणी उपाध्यक्ष-राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, प्रकाश मूलचंदाणी, श्रीमती पुपा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी मंत्री-हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, श्रीमती दिशा किशनानी प्रचार मंत्री-प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी सोशल मीडिया-हरीश खेमाणी, भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी वित्त समिति- जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी,प्रकाश छबलाणी, कमल लालवाणी स्वागत समिति- हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी,प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश , नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी सांस्कृतिक समिति-श्रीमती शांता भिरयाणी, के.जे. ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, गोप मीराणी, राम खूबचन्दाणी, होतचन्द मोरयाणी, लता ठारवाणी, चन्द्र भगत, ललित भगत, वासु सोनी महिला समिति- डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, सुश्री महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी,रूकमणी वतवाणी, गीता राम मटाई, रूकमणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, श्वेता शर्मा,कुसुम आर्य युवा समिति- कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, राजू मूरजाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी सहकार समिति- नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चौधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डॉ. राजेश टेकचंदाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, किशोर टेकवानी, पुरूषोतम तेजवानी, नारायण रावानी, हरीश शिवनाण, प्रकाश मूलचंदाणी, नरेन सोनी,अजीत मूलानी, संजय खानवानी,महेन्द्र भोजवानी, नरेन्द्र बसराणी राजेश खटवाणी, मोहन कोटवाणी, किशन बालाणी, मोहन मूलचंदाणी, रमेश लख्याणी, कौशल्या दीदी, गिरीश बासाणी, महेश इसराणी, मोहन चेलाणी, लाल बूलचंदाणी, श्रीमती निशा जेसवाणी, रमेश मेंघाणी, हरीश शिवनाणी, वासदेव टिलवाणी, लक्ष्मण रूपाणी, कमला विधाणी,पूजा तोलानी, श्रीचन्द मोतियाणी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी, कमल मोतियाणी, मुकेश आहुजा, लेखराज ठाकुर, शंकर टिलवाणी, एम.टी. वाधवाणी, प्रकाश हिंगोरानी, वासुदेव कृपलाणी, चन्द्रप्रकाश रूपाणी, खुशीराम ईसराणी,रमेश महाराज, होतचन्द मोरियाणी, मंघाराम भिरयाणी, लाल नाथाणी, भी उपस्थित थे।
सामूहिक दीपदानप व आतिशबाजी होगी कल 7 अप्रेल को
संयोजक एम.टी. वाधवाणी ने बताया कि रविवार 7 अप्रेल को शाम को 6 बजे सामूहिक दीपदान व आतिशबाजी कार्यक्रम सिन्धी ब्ोली विकास समिति द्वारा अनासागर जेटी के पास में आयोजित किया जायेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!