भाजपा 36 कौमो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी

अजमेर: लोकसभा चुनाव मीडिया सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी ने आज अजमेर जिले के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनावी जनसम्पर्क लोकसभा चुनाव संयोजक व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के साथ प्रातः 8.30 बजे से पुष्कर विधानसभा के सरदार सिंह की ढाणी गांव से ढ़ोल ढमाकों के साथ जनसम्पर्क की शुरूआत करी इसके बाद ऊँटड़ा, कायमपुरा, अरड़का, बबायचा, अमरपुरा, करकेड़ी, पींगलोद, थल, नवा, पनेर, जाजोता, कोटड़ी, नोसल, सिनोदिया, भदूण होते हुए सांय 06.30 बजे रूपनगढ़ में भाजपा कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करेगें।
गांवो में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत देखने का मिला जिस गांव में चैधरी जनसम्पर्क के लिए जा रहे थे उस गांव में ढ़ोल ढमाकों की ठाप पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग मोदी-मोदी जिन्दाबाद के नारे पर झुमते नाचते नजर आये वही महिलाऐं भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में लोकगीत गाती दिखी। कुछ गांवो में तो लोगों ने भाजपा प्रत्याशी चैधरी को कंधो पर उठाकर स्वागत किया एवं बच्चों में सेल्फी लेने की होड मची रही।
भागीरथ चैधरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर पुरे देश में काम कर रही है हम 36 कौमो को साथ लेकर चलते है और आगे भी चलते रहेगें। चैधरी ने कहा कि पिछले पांच साल में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश के युवा महिला, गरीब, पिछड़ा सहित सभी वर्गाे का ध्यान रखते हुए विकास कार्य करवाये है पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य करवायें थें। इस अवसर पर चैधरी ने कहा कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही हैं और अजमेर के लोग भी अपना योगदान भाजपा को वोट देकर मोदी सरकार बनवाने में करें।
पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने कहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र हमने बहुत काम करवायें है चाहे वो पट्टे आंवटन का काम हो या फिर सड़क निर्माण का काम हो रावत ने कहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी-ऐसी सड़क थी जो पिछले 70 साल में नही बनी थी लेकिन प्रदेश की भाजपा शासित सरकार के समय हमने यह काम पहली प्राथमिकता के साथ करवाया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिले। गरीब के घर में गैस चुल्हा भेजने का काम यदी किया तो नरेन्द्र मोदी ने किया। कांग्रेस ने तो सिर्फ गरीबी हटाओ का झूठा नारा देकर गरीब को गुमराह करने का काम किया हैं। जनता इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखायेगी व लोकसभा चुनाव में भागीरथ चैधरी को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भारी जीत दिलायेगीं।
जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, श्रीनगर प्रधान सुनिता रावत, सिलोरा प्रधान हनुमान भादू, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुन्सिफ अली खान, भूमि विकास बैंक चेयरमैन चेतन चैधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दाराम चैधरी, सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, जिला प्रचार मंत्री डाॅ. महावीर डांगी, खोड़ा गणेश मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र रावत, नरवर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, रूपनगढ मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र ओझा, भाजपा नेता दिनेश चन्द वैष्णव किरण, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष करतार जाट, अल्पसंख्यक मोर्च के अतीक खान व रजाक खान सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

प्रदेश भाजपा प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज किशनगढ़ में
शक्ति केन्द्र प्रभारियांे की कार्यशाला को करेगें सम्बोधित

अजमेर: भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आज 13 अपै्रल 2019 को प्रातः 11 बजे किशनगढ़ के आर.के. कम्यूनिटी हाॅल मेें अजमेर लोकसभा क्षेत्र के सभी शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की कार्यशाला को सम्बोधित करेगें। जावड़ेकर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा प्रातः 10.15 पर जयपुर एयरपोर्ट से हैलिकाॅप्टर के द्वारा किशनगढ़ के लिए प्रस्तान करेगें 11 बजे किशनगढ़ आगमन, 12 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर हैलिकाॅप्टर से पुष्कर हैल्लीपेड 12.50 पुष्कर आगमन, पुष्कर आगमन पर ब्रह्मा मन्दिर में पूजा अर्चना करेगंे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेगें। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् दोपहर 3 बजे पुष्कर से हैलिकाॅप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें। इस अवसर पर भाजपा के सभी विधायक, प्रमुख भाजपा नेता, जिला पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधीगण उपस्थित रहेगें।

आज किशनगढ़ विधानसभा में चैधरी करेगें जनसम्पर्क
अजमेर: लोकसभा चुनाव मीडिया सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी कल अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विकास चैधरी, जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ अपना चुनावी जनसम्पर्क किशनगढ़ विधानसभा के मालियों की बाड़ी से प्रातः 8 बजे चालू करेगें। मालियों की बाड़ी से होते हुए सिलोरा, टिकावड़ा, काढ़ा, बरना, सरगांव, डींडवाड़ा, बांदरसिन्दरी, नलू, पाटन, तिलोनियां, हरमाड़ा, बुहारू, त्योद, सुरसुरा, रलावता, खातोली, सलेमाबाद होते हुए सायं 5 बजे कुचील में भाजपा कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करेगें।

अम्बेडकर जयन्ती की पूर्व सन्धा पर भाजपा ए.सी. मोर्चा करेगा दीपदान
अजमेर: अजमेर शहर जिला के ए.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मेघवाल ने बताया कि आज 13 अपै्रल को भाजपा ए.सी. मोर्चा अजमेर शहर द्वारा मुख्य चुनाव कार्यालय में शाम 5 बजे ए.सी. मोर्चें के कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव के मध्यनजर बैठक आयोजित की गई है बैठक के बाद भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर शाम 7 बजे दीपदान कर बाबा साहब अम्बेडकर को पुष्पाजंली अर्पित करेगें।

error: Content is protected !!