भगवान् राम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा

कल दिनांक: 13-04-2019 को प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदार गेट अजमेर पर श्री राम नवमी महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा। सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में सारथी समाज सेवा संस्था और मंदिर भक्त मंडली की ओर से पंडित योगेश गौतम के द्वारा दोपहर 12 बजे पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन कर जन्म आरती करी जाएगी साथ ही सांय 7.15 बजे भगवन श्री राम और श्री बालाजी महाराज की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा।
साथ ही प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदार गेट अजमेर पर चल रहे चैत्र नवरात्रा महोत्सव के तहत आज दिनांक 12-04-2019 को सप्तमी एवं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना करी गयी। पंडित योगेश गौतम के द्वारा प्रातः 09 बजे से जगदम्बे माता का पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन एवं कन्या पूजन कर आरती करी गयी, साथ ही सांय 7.30 बजे श्री बालाजी महाराज तथा अम्बे माता जी की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि 8.30 बजे से मंदिर की महिला भक्त मंडली द्वारा मातारानी के भक्ति गीत जाये गए। साथ ही अम्बे माँ का नवरात्री की अष्टमी के पावन अवसर पर नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल, पंडित योगेश गौतम, देेवेन्द्र गुप्ता, पलाश गौतम, सुरेश चौरसिया , शीतल प्रसाद खंडेलवाल, गोरधन खंडेलवाल, सुरेश, चिंटू गोयल, महेंद्र आदि का सहयोग रहेगा।

मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468, 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।

error: Content is protected !!