अजमेर उत्तर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

अजमेर, 16 अप्रेल। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ चैधरी के चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा अचर्ना कर फायसागर रोड़ पर संत कंवरराम काॅलोन स्थित विधायक वासुदेव देवनानी ने निवास स्थान पर चुनाव कार्यालय खोला गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर का हर कार्यकर्ता सजग, सक्षम व सक्रिय है। कार्यकर्ताआंे ने अजमेर उत्तर में विधान सभा चुनावों में लगातार 4 बार भाजपा को विजय दिलाने के साथ-साथ अन्य कई चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि क्षेत्र में अधिक से अधिक घर-घर सम्पर्क कर मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा कराये गये जनहित के कार्यो व उनके द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को देते हुए देश में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने व देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाले मोदीजी जैसे सशक्त नेता को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को वोद देने की अपील करे।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है तथा झूठ के सहारे चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करे तथा अजमेर में धनबल के बूते चुनाव लड़ रही कांग्रेस को करारा जवाब देकर जनबल को भारी जीत दिलाए।
लोकसभा चुनाव संयोजक व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अजमेर उत्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम यदि ठान ले तो सब मुमकिन है इसलिए आज सभी कार्यकर्ता यहां से यह संकल्प लेकर जाए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलायेंगे।
लोकसभा चुनाव सह संयोजक अरविन्द यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन की दृष्टि से अजमेर उत्तर में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति है। पिछले कई चुनावों व संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को यहां के कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की योजना बनाएं कि क्षेत्रवासी अधिक से अधिक मतदान करे।
विधानसभा प्रभारी घीसूलाल गढ़वाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबकों पिछले कई चुनावों का अनुभव है। इस बार भी पूर्व की भांति कुशल रणनीति बनाकर अजमेर से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाऐ।
शहर जिला महामंत्री जयकिशन पारवानी ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आए सभा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विधायक वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, घीसूलाल गढ़वाल, वीरेन्द्र बहल, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, सोमरत्न आर्य, तुलसी सोनी, राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, सुलोचना शुक्ला, रश्मि शर्मा, महेन्द्र मित्तल, ज्ञान सारस्वत, धर्मपाल जाटव, सलीम मोहम्मद, भारती श्रीवास्वत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, संजीव चतुर्वेदी, महेन्द्र जादम, धर्मेन्द्र शर्मा, गंगाराम सैनी, प्रकाश मेहरा, दीपेन्द्र लालवानी, प्रकाश बंसल, धर्मराज गौतम, दीपक शर्मा, शंकरसिंह रावत, दरियावसिंह राठौड़, जोगेन्द्र ठाकुर, सुरेश गोयल, अनुपम गोयल, आशीष शर्मा, दिनेश खण्डेलवाल, राहुल जयसवाल, सुरेश चारभुजा, मोहन सत्यानी, बालेश गोहिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवनानी ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर किया जनसम्पर्क – भाजपा प्रत्याशी को वोट व समर्थन देने का किया आग्रह
– आनासागर पाथ-वे तथा वैशाली नगर स्थित जिम में किया जनसम्पर्क
– वार्ड 11 में भी किया जनसम्पर्क

अजमेर, 16 अप्रेल। अजमेर लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने आज उनकी विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अपना बहुमूल्य वोट व समर्थन देने की अपील की।
देवनानी आज सुबह कृष्णगंज के सामने स्थित आनासागर चैपाटी तथा वैशालीनगर क्षेत्र में स्थित एक जिम पहुंचे तथा वहां पर प्रातःकालीन भ्रमण व व्यायाम के लिए आने वाले शहरवासियों से मिलकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में अजमेर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को अपना समर्थन देने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त देवनानी ने आज वार्ड 11 के अहाता मौहल्ला, मून्दड़ी मौहल्ला, भाटा गली, जवाहर गली, गुर्जर मौहल्ला, डिग्गी बाजार, छीपा मौहल्ला, रघुनाथ गली, खटीक मौहल्ला आदि क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क किया तथा क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी को वोट व समर्थन देने का आग्रह किया।
जनसम्पर्क के दौरान पार्षद रमेश सोनी, प्रकाश बसंल, सुरेश गोयल, किशन बालानी, विजयसिंह टांक, लवलेश बंसल, सुनील शर्मा, पंकज शैली, राजेश जेन, विशनसिंह सांखला, नोरत कच्छावा, पवन ठठेरा, अनिल शर्मा, मनोज नागर, संजय चैहान, विजय तनवानी, तुलसी मोटवानी, राधेश्याम मंगानी, हस्तीमल सैनी, यशवंत चैहान आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!