रुद्री पाठ एवं पंचामृत अभिषेक किया गया

प्राचीन श्री बालाजी कहार समाज मंदिर अजमेर पर चल रहे २ दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव में आज प्रातः 9:30 बजे पंडित योगेश गौतम और 5 पंडितों द्वारा पूर्ण विधि विधान से रुद्री पाठ के साथ श्री बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके पश्च्यात दोपहर 12 बजे आरती करी गयी।
हनुमान जन्मोत्सव एवं सुदंर कांड
दिनांक 19 अप्रैल शुक्रवार को पुरे दिन श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करे जायेंगे। सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की कल कलकत्ता से मंगाई विशेष सामग्री से बालाजी का चोला तैयार कर श्रृंगार किया जायेगा साथ ही हैदराबाद के फूलों एवं रौशनी से पुरे मंदिर को सजाया जायेगा। मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद गौतम के द्वारा दोपहर 12 बजे पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन कर 21 ढोल से जन्म आरती करी जाएगी। इसके बाद भगवन के 101 पौंड का केक काटकर 56 भोग लगाया जायेगा। और प्रसाद वितरित किया जायेगा। दोपहर 12:30 से एक विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में सांय 7:15 बजे श्री बालाजी महाराज का नयनाभिराम श्रृंगार कर बनारस से आने वाले कलाकारों द्वारा विशेष ताशों की धुन पर महाआरती करी जाएगी और रात्रि 8:30 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है।
सभी कार्यक्रमों में आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर, गोरधन खण्डेवाल, निखिल जैन, सारथी , कहार समाज अजमेर, आदि का सहयोग रहेगा।

मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468, 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।

error: Content is protected !!