मतदाता सेवा केंद्र बनाया गया

अजमेर 29 अप्रेल । भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा आज लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सेवा केंद्र बनाया गया जिसमें शाखा के सदस्यों द्वारा 5 संपर्क नंबर दिए गए जहां चुनाव आयोग की वेबसाइट “ सीईओ राजस्थान डॉट इन“ के माध्यम से मतदाताओं के पहचान पत्र तथा उनके नाम , पिता के नाम और आयु की मदद से मतदाता केंद्र बताया।
भारत विकास परिषद युवा शाखा के संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य मतदाताओ के द्वारा मतदान को बढ़ाने में सहयोग करना और जिन मतदाताओं को पर्ची नहीं मिलती है या किसी कारण से उनका मतदान केंद्र परिवर्तित हो जाता है उनका मतदान केंद्र उन्हें पता चल सके इसमे सहायता करना था । शाखा के सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि इस केंद्र पर प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सेवाएं दी गई ।
सहायता केंद्र में अनुज गर्ग ,अमित अग्रवाल, राकेश गोयल, मोहित बंसल, दिव्य, दर्शन जैन , लोकेश बंसल,अविनाश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!