अजमेर, 30 अप्रेल। अजमेर संसदीय क्षेत्र में सोमवार 29 अप्रेल को आयोजित लोकसभा चुनाव में 18 लाख 72 हजार 816 मे से 12 लाख 56 हजार 710 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह 67.10 प्रतिशत है। इस चुनाव में 9 लाख 54 हजार 240 पुरूषों मे से 6 लाख 51 हजार 875 ने 68.31 प्रतिशत तथा 9 लाख 18 हजार 564 महिलाओं मे से 6 लाख 4 हजार 828 ने 65.84 प्रतिशत एवं 12 ट्रांसजेंडर मे से 7 ने 58.33 प्रतिशत मतदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के दूदू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 33 हजार 532 मतदाताओं मे से एक लाख 53 हजार 81 ने मतदान किया। यह 65.55 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 21 हजार 92 पुरूषों मे से 80 हजार 999 तथा एक लाख 12 हजार 440 महिलाओं मे से 72 हजार 82 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 66.89 तथा महिलाओं का 64.11 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 153 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 266 पर हुई।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 68 हजार 818 मतदाताओं मे से एक लाख 79 हजार 865 ने मतदान किया। यह 66.91 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 38 हजार 64 पुरूषों मे से 95 हजार 318 तथा एक लाख 30 हजार 754 महिलाओं मे से 84 हजार 547 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 69.04 तथा महिलाओं का 64.66 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 37 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 217 पर हुई।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के पुष्कऱ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 34 हजार 771 मतदाताओं मे से एक लाख 64 हजार 460 ने मतदान किया। यह 70.05 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 19 हजार 849 पुरूषों मे से 85 हजार 559 तथा एक लाख 14 हजार 920 महिलाओं मे से 78 हजार 900 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 71.39 तथा महिलाओं का 68.66 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 96 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 1 पर हुई। यहां बूथ संख्या 96 एवं 60 में 90 प्रतिशत से अधिक पोलिंग हुई। पुष्कर में 2 ट्रासजेण्डर मे से एक ने मतदान किया।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के अजमेर उत्तऱ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 3 हजार 646 मतदाताओं मे से एक लाख 35 हजार 232 ने मतदान किया। यह 66.41 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 2 हजार 714 पुरूषों मे से 70 हजार 809 तथा एक लाख 925 महिलाओं मे से 64 हजार 420 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 68.94 तथा महिलाओं का 63.83 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 42 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 179 पर हुई। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 7 ट्रासजेण्डर मे से 3 ने मतदान किया।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 161 मतदाताओं मे से एक लाख 40 हजार 634 ने मतदान किया। यह 68.22 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 3 हजार 542 पुरूषों मे से 72 हजार 850 तथा एक लाख 2 हजार 619 महिलाओं मे से 67 हजार 784 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 70.36 तथा महिलाओं का 66.05 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 91 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 76 पर हुई।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 19 हजार 785 मतदाताओं मे से एक लाख 54 हजार 65 ने मतदान किया। यह 70.10 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 11 हजार 788 पुरूषों मे से 78 हजार 414 तथा एक लाख 7 हजार 996 महिलाओं मे से 75 हजार 650 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 70.15 तथा महिलाओं का 70.05 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 201 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 97 पर हुई। यहां बूथ संख्या 69 एवं 201 में 90 प्रतिशत से अधिक पोलिंग हुई। नसीराबाद में पंजीकृत एक मात्र ट्रासजेण्डर ने भी मतदान किया।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 59 हजार 359 मतदाताओं मे से एक लाख 68 हजार 985 ने मतदान किया। यह 65.15 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 32 हजार 165 पुरूषों मे से 85 हजार 252 तथा एक लाख 27 हजार 192 महिलाओं मे से 83 हजार 731 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 64.50 तथा महिलाओं का 65.83 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 198 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 284 पर हुई। मसूदा में पंजीकृत दोनों ट्रासजेण्डर ने मतदान किया।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 46 हजार 744 मतदाताओं मे से एक लाख 60 हजार 388 ने मतदान किया। यह 65 प्रतिशत है। इसमें एक लाख 25 हजार 26 पुरूषों मे से 82 हजार 674 तथा एक लाख 21 हजार 718 महिलाओं मे से 77 हजार 714 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 66.13 तथा महिलाओं का 63.85 रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधित पोलिंग बूथ संख्या 69 तथा न्यूनतम पोलिंग बूथ संख्या 15 पर हुई।
उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों में 66.70 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी क्षेत्र में पंजीकृत 6 लाख 25 हजार 960 मे से 4 लाख 17 हजार 536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय क्षेत्र के 3 लाख 15 हजार 463 पुरूषों मे से 2 लाख 18 हजार 816 ने 69.36 प्रतिशत, 3 लाख 10 हजार 488 महिलाओं मे से एक लाख 98 हजार 715 ने 64 प्रतिशत तथा 9 ट्रासजेण्डर मे से 5 ने 55.56 प्रतिशज मतदान किया। शहरी क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान पुष्कर में 70.45 प्रतिशत दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम मतदान मसूदा में 64.14 प्रतिशत रहा। किशनगढ़ में 66.01, अजमेर उत्तर में 65.99, अजमेर दक्षिण में 68.22, नसीराबाद में 65.91 तथा केकड़ी मे 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण ईलाकों में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 12 लाख 46 हजार 856 मे 8 लाख 39 हजार 174 व्यक्तियों ने मतदान किया। इसमें 6 लाख 38 हजार 777 पुरूषों मे से 4 लाख 33 हजार 59 ने 67.80 प्रतिशत, 6 लाख 8 हजार 76 महिलाओं मे से 4 लाख 6 हजार 113 ने 66.79 तथा 3 ट्रासजेण्डर मे से 2 ने मतदान किया। सर्वाधिक मतदान नसीराबाद में 70.69 तथा न्यूनतम मतदान केकड़ी में 65.14 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार दूदू में 65.55, किशनगढ़ में 67.55, पुष्कर में 70.01, अजमेर उत्तर में 70.40 तथा मसूदा में 65.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि अजमेर संसदीय क्षेत्र में 5 हजार 289 मतदाताओं ने ईडीसी का उपयोग किया। अठारह से 19 वर्ष के 35 हजार 922 तथा 20 से 25 वर्ष के एक लाख 42 हजार 946 युवाओं ने मतदान किया। पहचान पत्र के रूप में 5 लाख 29 हजार 75 व्यक्तियों ने इपिक तथा 7 लाख 27 हजार 635 ने अन्य दस्तावेज इस्तेमाल किए। टेण्डर वोटों की संख्या 56 रही। दृष्टिबाधित 76 ने ब्रेल बैलेट शीट, 729 ने सहयोगी तथा 17 ने दोनो सुविधाओं का उपयोग किया। श्रवण बाधित 876, चलन बाधित 7 हजार 872 तथा अन्य एक हजार 489 दिव्यांगो ंने मतदान किया।
ब्यावर में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान
अजमेर के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 47 हजार 855 मतदाताओं मे से एक लाख 62 हजार 97 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.40 प्रतिशत है। इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 25 हजार 241 पुरूषों मे से 79 हजार 783 ने 63.70 प्रतिशत तथा एक लाख 22 हजार 612 महिलाओं मे से 82 हजार 314 ने 67.13 प्रतिशत मतदान किया। इस क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान बूथ संख्या 172 तथा न्यूनतम मतदान बूथ संख्या 56 पर हुआ।
उन्होने बताया कि ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्रों में 65.35 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां एक लाख 43 हजार 383 मतदाताओं मे से 93 हजार 698 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्र के 72 हजार 498 पुरूषों मे से 44 हजार 85 ने 60.81 प्रतिशत तथा 70 हजार 884 महिलाओं मे से 49 हजार 613 ने 69.99 प्रतिशत मतदान किया। ब्यावर के शहरी क्षेत्र में एक लाख 4 हजार 472 मतदाताओं मे से 68 हजार 399 ने मतदान किया। यह 65.47 प्रतिशत है। यहां 52 हजार 743 पुरूषों मे से 35 हजार 698 ने 67.68 प्रतिशत तथा 51 हजार 728 महिलाओं मे से 32 हजार 701 ने 63.22 प्रतिशत मतदान किया।
उन्होंने बताया कि ब्यावर में 150 व्यक्तियों ने ईडीसी के माध्यम से मतदान किया। मतदान करने वाले नवमतदाताओं की संख्या 4 हजार 289 तथा 20 से 25 वर्ष के मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 19 हजार 432 थी। इस विधानसभा क्षेत्र के 78 हजार 229 ने मतदाता परिचय पत्र से तथा 82 हजार 928 ने अन्य दस्तावेजों से अपनी पहचान प्रमाणित की। टेण्डर बैलेट पेपर की संख्या 2 रही। विधानसभा क्षेत्र में कुल 46 दृष्टिबाधितों ने मतदान किया। इनमें 4 ने ब्रेल बैलेट पेपर, 41 ने सहयोगी से तथा एक ने दोनो सुविधाओं के माध्यम से मतदान किया। इसी प्रकार 43 श्रवणबाधित, 436 चलन बाधित तथा 255 अन्य दिव्यांगों ने भी मतदान किया।