केकड़ी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ब्रांच केकड़ी के द्वारा केकड़ी में देवगांव गेट के बाहर श्मशान भूमि पर जो सेवा कार्य किया जा रहा है उसके अंतर्गत आज सेवा का तीसरा चरण पूरा किया गया।
मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार श्मशान सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश गर्ग एवं संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी के मुख्य अशोक रंगवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तीसरे चरण में यत्र-तत्र फैली लकड़ी के लठ्ठों को ट्रैक्टरों के जरिए एकत्रित कर व्यवस्थित रूप से एक जगह पर रखवाया गया।
सेवा का तीसरा चरण आज प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक किया गया। जिसमें लगभग 30 ट्रॉली लकड़ी एकत्र की गई।इसमें सेवा समिति,सन्त निरंकारी मंडल एवं केकड़ी के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सेवा में हाथ बटाया।
ज्ञात हो कि फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर विगत 24 फरवरी को व्यापक रूप से श्मशान भूमि को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण,घासरोपण कर पेड़-पौधे लगाकर तारबंदी की गई थी।अब उसकी देखभाल फाउंडेशन के कर्मठ कार्यकर्ता चेतन भगतानी एवं समिति अध्यक्ष कैलाश गर्ग के द्वारा की जा रही है।
एवं 2 माह हो गए हैं अभी भी मरम्मत का कार्य चल रहा है मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि आने वाले समय में इसका बहुत ही सुंदर रूप देखने को मिलेगा।
