राशिफल और पंचांग : 6 मई, सोमवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज का दिन खास
====================
6 मई- शिवाजी जयंती आज।

7 मई- अक्षय तृतीया (आखातीज) कल।
7 मई- परशुराम जयंती कल।
7 मई- रमजान माह के रोजे कल से।
7 मई- बसव जयंती कल।

आज का पंचांग
******************
6 मई, 2019
—————————
तिथि वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया 27.17 तक
नक्षत्र कृतिका नक्षत्र 16.36 तक
करण बालव करण 15.37 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार सोमवार
योग शोभन योग 25.12 तक
सूर्योदय 05.40
सूर्यास्त 18.55
चन्द्रमा वृष राशि में दिन रात
राहुकाल सुबह 07.30 से 09.00 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 29 सावान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.51 – 12.44

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
6 मई, 2019
—————————
मेष राशि : अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे।

वृषभ राशि : अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि : कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि : अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह राशि : अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे, उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि : किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि : क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि : कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि : संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि : भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

मीन राशि : सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत् नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!