अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत

अजमेर, 21 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने अन्य सेवाओं में भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा/साक्षात्कार में शामिल होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पक्ष में अनापत्ति प्रमाण-पत्रा (एनओसी) जारी करने के लिए निगम के अधिकारियों को अधिकृत किया है।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो प्रतियोगी परीक्षा/साक्षात्कार में चयन होने के बाद निगम सेवा छोड़ देता है तो अधिकारी/कर्मचारी उनके नियुक्ति आदेश/अनुबंध पत्रा/कर्मचारी सेवा नियम-1964/तकनीकी कर्मचारी सेवा नियम-1975 में निगम द्वारा उल्लेखित सभी नियमों और शर्तों का पालन करेगा, इस आधार पर निगम प्रशासन द्वारा अधिकृत अधिकारी ऐसे अधिकारी/कर्मचारी को अनापत्ति प्रमाण-पत्रा जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रेणी- द्वितीय अधिकारी वर्ग के लिए सचिव (प्रशासन) एवं श्रेणी- तृतीय व चतुर्थ कर्मचारी वर्ग के लिए संबंधित उच्च अधिकारी/संभागीय/अति. मुख्य/ वृत्त अधीक्षण अभियंता को एनओसी जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उक्त आशय के आदेश सचिव (प्रशासन) श्री एन. एल. राठी ने जारी किए है।

error: Content is protected !!