ब्यावर, 6 जून 2019
आज प्रातः सात दिवसीय महेश जयन्ती के दूसरे दिन सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता समाज के उपाध्यक्ष नरेन्द्र झंवर के सानिध्य में स्थानीय सनातन धर्म महाविद्यालय ग्रांउड पर सम्पन्न हुई।
महेश जयन्ती कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रशांत भराड़िया ने बताया कि सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता नोक आउट आधार पर खेली गई जिसमें कई टीमों ने भाग लिया और प्रकाश भूतड़ा की टीम विजेता घोषित हुई। साथ ही भीषण गर्मी के बावजूद समाज बंधुओं का जयन्ती में उत्साह तारीफ के लायक है।
माहेश्वरी समाज ब्यावर के मंत्री पुरूषोत्तम जाजू ने बताया कि 7 जून शुक्रवार को बिजयनगर रोड़ स्थित माहेश्वरी बगीची में शिवपूजन व ध्वजा रोहण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी समाज बंधुओं से उपस्थित होने की अपील की गई साथ ही बताया कि तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी आयोजन स्थल पर शीतल पेय की समुचित व्यवस्था कार्यक्रम में सक्रिय समाज बंधुओं द्वारा की जा रही है।
माहेश्वरी महिला परिषद की अध्यक्षा मंजू तापड़िया ने बताया कि माहेश्वरी बगीची में शिव पूजन के बाद विभिन्न वर्गों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा जायेगा।
कार्यक्रम हेतु महिला संगठन की सहसंयोजिका ज्योति हेड़ा व किरण राठी ने संयुक्त रूप से बताते हुए कहा कि आज दिन में विभिन्न वर्गों की कैरम प्रतियोगिता का आयोजन चांग चितार रोड़ स्थित माहेश्वरी छात्रावास अपरान्ह 12ः15 से आरम्भ होगी तथा सांयकालीन कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता सांय 7ः15 से होगी जिसके सम्मानित अतिथि के रूप में भगीरथ हेडा, शिवप्रसाद काबरा व राजेश भूतड़ा शिरकत करेंगे।
माहेश्वरी सेवा संगठन अध्यक्ष प्रकाश भूतड़ा ने बताया कि 11 जून को माहेश्वरी वंशोत्पत्ती दिवस की पूर्व संध्या पर सभी समाज बंधु अपने घर पर दीपक जलाएंगे व जय महेश की ध्वजा लगाएंगे।
कार्यक्रम के सहसंयोजक अंकुर काबरा ने बताया कि जयन्ती के दौरान आयोजित बैडमिंटन में समाज के बालको, बालिकाओं युवओं ने भारी उत्साह से प्रविष्टियां दी है। सभी वर्गों के विजेता 6 जून रात्रि तक घोषित किये जा सकेंगे।
आज के कार्यक्रमों के पूर्व युवा अध्यक्ष कुलदीप भूतड़ा सहित सेवा संगठन उपाध्यक्ष पवन बिहाणी, कपिल झंवर, आशुतोष माहेश्वरी, अभिनव मूंदड़ा, अक्षय मालू, राहुल धूत, पुनीत टवानी, श्रीकान्त बिहानी, अभिषेक राठी आदि उपस्थित थे।
महेश जयन्ती मुख्य संयोजक
प्रशांत भराड़िया (श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड, ब्यावर)