पंख संस्थान अजमेर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनाक 5 जून 2019 को पंख संस्थान अजमेर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था के प्रबंधक अनुपम गोयल ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार विश्व मे हर साल जितने वृक्ष काटे जाते है उसकी तुलना मात्र 70 प्रतिशत वृक्ष ही वापस लगाए जाते है जिस कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षो को लगाया जाना आवश्यक है ।

संस्था के अध्यक्ष अमित गोयल ने लोगो से ये अपील की गयी की वे अपने जीवन काल में एक वृक्ष लगाए एवं उसका ध्यान रखे ।

प्रकल्प प्रभारी अनुज माथुर ने बताया कि पंख संस्थान अजमेर द्वारा वर्षा ऋतु के प्रारम्भ होते ही वृक्ष रोपण अभियान चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत शहर के विधालय एवं उद्यानो में पेड़ लगाए जायेंगे ।

आज के कार्यक्रम मे तरूण जांगिड, हिमांशु मिश्रा, कुनाल दरयानी, अमर सिंह, कपील बत्रा, सौरभ सिंह भाटी आदी संस्था सदस्यो का सहयोग प्राप्त हुआ ।

error: Content is protected !!