7वां राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान 16 जून को

अजमेर 08 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति की तैयारी बैठक आज स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई। जिसमें महाराजा दाहरसेन के 1307वें बलिदान दिवस पर 16 जून को मुख्य कार्यक्रम, इससे पूर्व अन्य कार्यक्रम जिसमें रंगभरो प्रतियोेगिता, 13 जून को कबड्डी प्रतियोगिता, 14 जून को विचार गोष्ठी और 15 जून को पूर्व संध्या पर दीपदान का आयोजन किया जायेगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के साथ भारतीय सिन्धु सभा सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता कवंल प्रकाश किशनानी ने की।

रंग भरो प्रतियोगिता
समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में सम्मिलित विद्यार्थियों की रंगभरो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में ड्राईंग शीट समिति की ओर से दी जायेगी। सांई बाबा मन्दिर, सिन्धु भवन पचंशील नगर, प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, पार्वती उद्यान, अजयनगर, लीलेश्वर महादेव मन्दिर धोला भाटा, सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर पर शिविरों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा 13 जून को
अध्यक्ष कुमार लालवाणी ने बताया कि सिन्धी युवा संगठन की ओर से युवाओं के लिये कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 जून को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर किया जायेगा जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी सचिव गोरव मीरवाणी 9929988098 से सम्पर्क करें।

विचार गोष्ठी का आयोजन
डॉ. एन.के. उपाध्याय ने बताया कि आगामी 14 जून को प्रातः 11 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए महाराजा द्ाहरसेन के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन श्रीनगर स्थित चिन्तन एकेडमी पर किया जायेगा। जिसमें ख्यातनाम साहित्यकार व शिक्षाविद् अपने विचार रखेगें।

पूर्व संध्या पर दीपदान
समिति के महेश टेकचंदाणी ने बताया कि बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 15 जून को सांय 7 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, हिंगलाज माता और जग्दगुरू श्रीचन्द भगवान की महाआरती का आयोजन किया जायेगा।

1307वां बलिदान दिवस मुख्य कार्यक्रम
नवीन सोगानी ने बताया कि 16 जून को सांय 6 बजेे से मुख्य कार्यक्रम में 7वां सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। सम्मान में 51 हजार रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। पुष्पांजलि, हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम, संत महात्माओं का आशीर्वचन और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में समारोह समिति के प्रकाश जेठरा, हरी चन्दनाणी, तुलसी सोनी, अमर सिंह राठौड, लक्ष्मण बाबाणी, नरेन्द्र सोनी, नरेश खेमाणी, प्रेम केवलरामाणी सहित विभिन्न संस्थााओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!