सम्मिलित दिवयांगजन समूह ( उदय ) द्वारा सम्मिलित रूप से मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

*अजमेर, 21 जून 2024 ( शुक्रवार)* – राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास अजमेर द्वारा संचालित उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह की त्रैमासिक बैठक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिव मंदिर कोटडा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं उदय समूह के अध्यक्ष श्री रवि कुमार बेरवा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि योग जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 10वां योग दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करना है। योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

कार्यक्रम में संस्था की कार्यकर्ता अंजलि माहेश्वरी ने दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और उनकी चुनौतियों को समझने पर जोर दिया। उन्होंने उदय समूह को ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित करने के लिए चर्चा की। बैठक में मनराज का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!