12वीं परिक्षार्थी 178 प्रतिभावान का सम्मान

अजमेर 09 जून। स्वामी हृदयाराम जी के प्रेरणा से श्री सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट और स्वामी ग्रुप की ओर 15वा प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल पर रसोई बैंक्वट हॉल में किया गया। इसमें राजस्थान बोर्ड और सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 178 विद्यार्थीयों का सम्मान किया गया। टॉप 10 आने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अजमेर के इतिहास पर लिखित किताब ‘अजमेर एट ए ग्लांस’ दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी महंत हनुमानराम जी शांतानन्द उदासीन आश्रम ने कहा कि मेरे गुरू हिरदाराम साहेब ने अपने पुरे जीवनकाल में बच्चों के भविष्य के बारे में चिन्ता की व उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि परमात्मा और मन की आवाज से बालक को तर्क वितर्क से दूर रहकर ध्यान लगाकर आगे बढ़ना चाहिए। आधुनिकता की होढ़ में कही अपने संस्कार को नहीं भूलना चाहिए। बालक में आत्म विश्वास आवश्यक है, लोग क्या कहेगे, इस चिन्ता को छोडकर आगे बढना चाहिए
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में लेखक मोटीवेटर व उद्योगपति आर.एस. चोयल ने मै, मंजिल और मौका विषय पर अपने विचार रखे, उदबोधन में कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, व्यक्ति को अवसर अवश्य मिलता है, अपने माता-पिता के आर्शीवाद के साथ आत्म विश्वास आवश्यक है, मंजिल तभी मिलती है जब आपके अन्दर खुशी सम्मिलित होती है, मौका मिलते ही विद्यार्थी के जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ जाता है, छात्र अपने जीवन में यदि किसी मुकाम तक पहुंचना चाहता है तो प्रकृति भी उसका साथ देती है। छोटी छोटी असफलताएं विद्यार्थी को बड़ी कामयाबी की ओर ले जाती है और छोटी छोटी सफलताएं विद्यार्थी को आगे बढ़ने से रोकती है। इसलिये मन में अपने लक्ष्य को साधकर अपने राष्ट्र को आगे रखकर बढ़ाना चाहिए।
कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि संकल्प, संस्कार, संयम, और दर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांई बाबा मंदिर के ट्रस्टी महेश तेजवानी, विमला नागरानी, राजा ठारानी, श्रीचन्द साधवानी ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मंच संचालन हरी चन्दनानी ने किया। धन्यवाद प्रेम केवलरमानी ने किया।
सम्मानित होने वाले टॉप 10 आने वाले नेना तिलोकचंन्दानी, वृतिका टण्डन, प्राप्ति केसवानी, किरण रूपचंदानी, स्नेहा कांजवानी, अमन मानकानी, नेहा मदनानी, सुरभि जैन, तुषार आसवानी, भावेक चोटरानी को स्मृति चिन्ह, ‘अजमेर एट ए ग्लांस’ पुस्तक सहित सम्मान पत्र वितरित किये गये। प्रथम चार विद्यार्थियों को सांई मंदिर की तरफ से स्कॉलरशिप की नगद राशी भी प्रदान की गयी। सम्मान समारोह के प्रारंभ में स्वामी हिरदाराम साहेब व सरस्वती माता भारत माता मूर्तियों पर दीप प्रज्वलन पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया
इस अवसर पर मंच पर एम.टी. वाधवानी, प्रकाश जेठरा, जगदीश अभिचन्दानी, लाल नाथानी, मनोहर मोटवानी, ईसर भम्भानी, के.जे. ज्ञानी, पूनीत भार्गव, रमेश टिलवानी, उत्तम गुरूबक्शानी, प्रेम केवलरमानी, प्रकाश हिंगोरानी, दयाल शैवानी, महेश टेकचन्दानी, घनश्याम भगत, ईश्वर पारवानी, दीपक साधवानी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!