23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून तक लेह लद्धाख में

अजमेर 17 जून- 23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2019 लेह लद्धाख में 23 से 26 जून तक आयोजित की जायेगी। प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्धाख में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये केन्द्रीय व राज्य ईकाईयों के पदाधिकारी भारतीय सिन्धु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों का 18 जून को सांय 6 बजे जम्मू व दिल्ली में विदाई समारोह आयोजित कर रवाना किया जायेगा।
यात्रा पांच मार्गो से चलेगी –
सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि यात्रा संख्या एक हवाई मार्ग दिल्ली-लेह- दिल्ली होगी। चार यात्रायें सडक मार्ग से एसडी 2 चण्डीगढ-लेह-चण्डीगढ, एसडी 3 जम्मू-लेह-जम्मू, एसडी 4 जम्मू-लेह-चण्डीगढ, एसडी 5 चण्डीगढ-लेह-जम्मू होकर चलेगी। तीर्थयात्रियों का दिल्ली व जम्मू में विदाई समारोह आयोजित कर रवाना किया जायेगा।
प्रचार सचिव दिलीप पारवाणी ने बताया कि देश विदेश से तीर्थयात्री सम्मिलित हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक धार्मिक व राष्ट्रीय एकता का रिश्ता मजबूत हुआ है। सभी तीर्थयात्रियों को परिचय पत्र जारी किये जा रहे है और लेह पहुंचने पर यात्रा किट व स्मृति चिन्ह दिये जायेगें।
डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि चार दिवसीय लेह लद्धाख में लेह भ्रमण व स्वागत समारोह, घाट पर सिन्धु उत्सव पूजन स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग झील भ्रमण अधिक उचांई वाले खादुर्गला भ्रमण के साथ लेह के पोलोग्राउण्ड में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!