पलाड़ा का जन्मदिन अजमेर जिले सहित आसपास के शहरों-कस्बों में हर्षोल्लास से मनाया गया

युवा ह्रदय सम्राट भंवरसिंह पलाड़ा उस शख्सियत का नाम है, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। आज 24 जून को उनका जन्मदिन है। साल का ये एक दिन सभी की जिंदगी में बेहद खुशियां लेकर आता है, क्योंकि यही एक दिन होता है जिस दिन आप औरों से अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। पलाड़ा का जन्मदिन पूरे जिले सहित राज्य के कई शहरों व कस्बों में उनके हजारों समर्थक धूमधाम से मना रहे हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिनका इतनी बड़ी संख्या में लोग जन्मदिन इतने हर्षोल्लास से मनाते हैं, और जन्मदिन की तैयारियां एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है। आज ही के दिन वर्ष 1970 में भंवरसिंह पलाड़ा का जन्म नागौर जिले की कुचामन पंचायत समिति के ग्राम पलाड़ा निवासी श्री पीरूसिंह राठौड़ के यहां हुआ था। भंवरसिंह पलाड़ा बचपन से ही होनहार व क्रिएटिव रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक केरियर नागौर जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद से आरम्भ किया, हालांकि राजनीति में उनकी धर्मपत्नी सुशील कंवर पलाड़ा उनसे ज्यादा लकी रही हैं वे अजमेर की जिला प्रमुख व मसूदा से विधायक रह चुकी हैं। भंवरसिंह पलाड़ा सरेराह मीडिया ग्रुप के चैयरमेन हैं तथा वर्तमान में खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनमें समाजसेवा का जज़्बा व धर्म-ध्यान की प्रवृत्ति बचपन से ही रही है, हालांकि उनमें यह प्रवृत्ति उनके विवाह के पश्चात कई गुना बढ़ गई है। कहा जाता है इसके पीछे उनकी धर्मपत्नी सुशीलकंवर पलाड़ा की अहम भूमिका है। सुशीलकंवर पलाड़ा भी बेहद समाजसेवी व धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं तथा वे भंवरसिंह पलाड़ा के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर हर नेक कार्य में साथ खड़ी नजर आती हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि वे पलाड़ा के लिए बहुत लक्की हैं। इस दम्पत्ति ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। पैसे वाले तो बहुत देखे हैं, मगर इतने बड़े दिल वाला सेवाभावी दम्पत्ति पहला ही देखा है। दोनों पति-पत्नी दिन रात ग़रीब, पीड़ित मानव सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। भंवरसिंह पलाड़ा ने अब तक राजनीति अपने दम पर की है, इसीलिए उनकी छवि दबंग भाजपा नेता के रूप में मानी जाती है। पलाड़ा दबंग होने के साथ-साथ मृदुल-कुशल व्यवहार के धनी हैं, यही वजह है कि उनके चाहने वाले बेशुमार हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे अजमेर जिले सहित आस-पास शहरों-कस्बों में उनके समर्थकों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर, गौशाला में गायों को चारा खिलाकर व केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। वहीं इस मौके पर जन्मदिन की पूर्व रात्रि को उनके समर्थकों ने पांच सौ पोंड का केक कटवाकर व उन्हें ग्यारह सौ किलो की फूल माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इस मौके पर डीजे व ढ़ोल-नगाड़ों की स्वर लहरियों के बीच जन्मदिन का जश्न मनाया गया। आज भंवरसिंह पलाड़ा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत सपत्नीक मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से की। उसके पश्चात उन्होंने अपना-घर सहित अन्य वृद्धाश्रमों में भोजन कराकर वृद्धजनों की सेवा की। अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए, गौशाला में गायों को चारा खिलाया। ततपश्चात अपने निवास पर जरूरत मंद विकलांग लोगों को उपकरण व नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किये। दिनभर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा जिले सहित आसपास के हजारों समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।
*”कमल की तरह फूल खिलते रहें जिंदगी की राह में, हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में, कदम-कदम पर मिले कामयाबी हर पल आपको, हर दिल की यही दुआ जन्मदिन की बधाई आपको”*

तिलक माथुर
*9251022331*

error: Content is protected !!