निर्धन, गरीब, पीड़ितो के लिए निशुल्क ऑपरेशन

अजमेर। निर्धन एवं कमजोर वर्ग को”” शरीर सम्बल ओर काया मजबूत”” के उद्देश्य को परिलक्षित करने के लिए लाल बहादुर शास्त्री लोक विकास संस्थान समय समय पर निशुल्क उपचार एवं निशुल्क ऑपरेशन अभियान निरन्तर वर्षों से चला आ रहा है।
संस्थान के अध्यक्ष ललित भटनागर एवं कान, नाक, गला के ख्याति प्राप्त डॉक्टर सुरेश लालवानी एम एस (ई एन टी) ने बताया कि अजमेर की गरीब ओर जरूरतमंद जनता के लिए ये कार्य योजना तेयार कर रविवार को छोड़ कर बाकि दिनों में रजिस्ट्रेशन चालू कर दिया है और जो भी मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेता है पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उसका उपचार ओर ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त, निशुल्क किया जाएगा।
डॉक्टर सुरेश लालवानी ने बताया कि इस अभियान में कान, नाक, गला के सभी ऑपरेशन अजमेर के प्रसिद्द हॉस्पिटल में आधुनिक यंत्रों ओर आधुनिक तकनीक द्वारा किया जाता है जो इस निशुल्क कैंप का लाभ उठाने के लिए तेयार हो वो स्टे फिट, डॉक्टर लाल पैथ लेब के उपर, काला बाग, अजमेर में रविवार छोड़ रजिस्ट्रेशन कराए।

error: Content is protected !!