प्रबंध निदेशक ने सुनी आमजन की समस्याएं

बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए जिला वृत्तों में किया जाएगा नियंत्राण कक्ष स्थापित
अजमेर, 2 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने मंगलवार 2 जुलाई को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड अजमेर में जन सुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 21 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें 12 समस्याएं टाटा पावर एवं अन्य 9 समस्याएं अजमेर डिस्कॉम से संबंधित थी। प्राप्त समस्याओं में बिल संबंधी, पोल शिफ्ट करवाने संबंधी, पेंशन संबंधी, सतर्कता जांच संबंधी एवं ऑडिट चार्ज संबंधी समस्याएं थी।
जनसुनवाई के दौरान आई समस्यओं में परिवादी श्री श्यामलाल सोनी फायसागर रोड़ अजमेर के मीटर खराब होने के कारण वाणिज्यिक कनेक्शन का उपभोग 15 दिन में लगभग 900 युनिट आने की समस्या से ग्रसित परिवादी के विद्युतभार की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए टाटा पावर के प्रतिनिधि श्री मनीष जैन को निर्देशित किया। इसी प्रकार परिवादी मोहम्मद इकबाल(पार्षद) निवासी मकराना ने मैसर्स हिन्दुस्तान पैट्रोलियम के नाम से नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए निगम में आवेदन किया इसी नाम से एक अन्य घरेलू कनेक्शन जिसका 8 माह से विद्युत बिल जमा नहीं होने के कारण बकाया राशि में बढ़ोतरी हो रही थी। बकाया राशि की जांच का जमा करवाने के पश्चात् ही नया विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर संभाग) श्री एन. एस. निर्वाण को दिए। परिवादी महावीर रूपा, गोपाल लादू, पांचू/रामचन्द्र निवासी कटूसरा(किशनगढ़) ने विद्युत चोरी प्रकरण के संबंध में उपस्थित हुए। इसकी जांच कर निर्धारित जुर्माना राशि का 50 प्रतिशत एवं समझौता समिति शुल्क जमा करवाकर निगम द्वारा बनाई गई समझौता समिति के माध्यम से प्रकरण निस्तारित करवाने के लिए अधीक्षण अभियंता (जिला वृत्त) श्री एम. एल. मीणा को निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री ए. के. गुप्ता╜(शहर वृत्त), श्री एम. एल. मीणा (जिला वृत्त), श्री वी. पी. सिंह (योजना), आंतरिक अंकेक्षक श्री दीपक शर्मा, प्रावैधिक सहायक- अधीक्षण अभियंता श्री गोपाल चर्तुवेदी भी उपस्थित थें।
पत्राकारों से वार्ता करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करना एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधीन सभी जिलावृत्तों में नियंत्राण कक्ष स्थापित किया जाएगा। इस कक्ष में कनिष्ठ अभियंता स्तर का अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वे 11 केवी फीडर में फॉल्ट होने के कारणों की मॉनिटरिंग करेंगे एवं किसी भी कारण से विद्युत आपूर्ति में आए व्यवधान का त्वरित गति से समाधान कर विद्युत आपूर्ति बहाल करेंगे।
जनसुनवाई के दौरान प्रबंध निदेशक ने बताया कि उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आगामी शनिवार 6 जुलाई को किशनगढ़ में एवं शनिवार 13 जुलाई को ब्यावर में प्रातः 11 से मध्याह्न 1 बजे तक जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
दो सहायक अभियंता को किया निलम्बित-
अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी के निर्देशानुसार आदेश जारी कर सहायक अभियंता (ग्रामीण) को निलम्बित किया गया। उपभोक्ताओं के फोन पर रेस्पॉन्स नहीं देने, विद्युत उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं करने एवं विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के कार्य में लापरवाही बरतनें के कारण सहायक अभियंता (ग्रामीण) किशनगढ़ श्री प्रताप सिंह चौधरी को सचिव(प्रशासन) श्री एन. एल. राठी ने एक आदेश जारी कर निलम्बित कर दिया है।
इसी प्रकार सहायक अभियंता(पवस) सावा श्री महिपाल जाटव को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर 26 जून को एसीबी द्वारा ट्रेप किया गया था। इस कारण श्री महिपाल जाटव को भी सचिव(प्रशासन) श्री एन. एल. राठी ने एक आदेश जारी कर निलम्बित कर दिया है।
निलम्बन काल के दौरान निलम्बन काल के दौरान श्री प्रताप सिंह चौधरी का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) अजमेर तथा श्री महिपाल जाटव का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियंता (उदयपुर जोन) अजमेर रहेगा। उन्हें मुख्यालय पर प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।

error: Content is protected !!