नाबालिग छात्र मौत का मामला चार लोग हिरासत में, 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

चार थानों के पुलिस पहुंची जवाजा

जवाजा। (भगवानसिंह रावत) नाबालिग छात्र की मौत को परिजनों ने हत्या करने का अंदेशा जताते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस कार्रवाई करते हुए चार नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण थाने के बाहर घेराव कर लिया। आरोपी की कड़ी से कड़ी सजा करवाने की मांग की। शव को जवाजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया जहां अधिक विरोध होने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए ब्यावर अमृतकौर अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंचकर भीड़ को काबू किया। मृतक राहुल की मां सरिता ने बताया कि राहुल की मौत हुई वहां से कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहती वहां सुबह 4 बजे कुछ लोगों ने बताया कि घर पर सोनू बीमार है तो वह उनके साथ घर पर जाकर देखा तो उसका बेटा मृत पड़ा मिला। वहीं जवाजा थाने के तीन पुलिसकर्मी व उसकी बुआ व अन्य लोग जल्दबाजी में अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर निकल गए। बेट से मिलने नहीं दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण आग बबूला हो गए। और अस्पताल का घेराव कर लिया। सीईओ हीरालाल सैनी पर दबाव बनाने पर कार्रवाई की और 2 पुलिस पुलिसकर्मी किशन सिंह एसआई व शंकरलाल कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

error: Content is protected !!