भाजपा किसान मोर्चा संयोजक और सह संयोजक नियुक्ति

अजमेर 4 जुलाई । आगामी 6 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ होने वाले सदस्यता अभियान को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और सर्वव्यापी बनाने के लिए संगठन के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी और जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया की अनुशंसा पर किसान मोर्चा अजमेर में सदस्यता अभियान संयोजक महेंद्र सिंह बोराज और सह संयोजक प्रहलाद यादव को नियुक्ति किया है।
जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक पहुंच कर उसे पार्टी से जोड़ना है इस हेतु प्रत्येक मोर्चे द्वारा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मोर्चा स्तर पर संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष मारोठिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए एक कार्यशाला आज प्रदेश स्तर पर रखी गई जहां सभी मोर्चों ने अपनी भागीदारी निभाई कार्यशाला में किसान मोर्चा को प्रदेश भर में 4 लाख नए सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!