7 जुलाई – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के सहयोग से तीन दिवसीय सिन्धी भाषा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 से 14 जुलाई को जयपुर में आयोजित किया जायेगा। परिषद के सदस्य व सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया किया कि प्रदेश में सिन्धी भाषा के सर्टीफिकेट कोर्स की कक्षांए चलाने के लिये सिन्धी विषय के अध्ययन का यह शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) को इसका संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने जिला ईकाईयों की ओर से चलाये जाने वाले सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स की कक्षाओं में विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जा रहा है और उन्हीं शिक्षकों को यह प्रशिक्षण कोर्स करवाया जा रहा है। शिविर में सिन्धी भाषा के वरिष्ठ ज्ञाता व शिक्षाविद् विभिन्न सत्रों में सिन्धी भाषा के उपयोग व शिक्षण विधियों पर प्रशिक्षण देगें। शिविर में उपस्थित अध्यापकों को सिन्धी व्याकरण, सिन्धी शब्दकोष व साहित्य से जुडी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी।
प्रचार मंत्री दिलीप पारवाणी ने बताया कि आगामी शिविर में सहयोग के लिये डॉ. केलाश शिवलाणी, नवलकिशोर गुरनाणी, दीपेश सामनाणी, हीरालाल तोलाणी, बसंत, जयकिशन सोनी, गंगाराम ईसराणी को जिम्मेदारी दी गई है।
(दिलीप पारवाणी) प्रदेश प्रचार मंत्री, मो.9829994888