निःशुल्क सुपरस्पेशियलिटी परामर्श शिविर का 110 रोगियों ने उठाया लाभ

मित्तल हाॅस्पिटल, अजमेर के हृदय, पेट व आंत और कैंसर रोग विशेषज्ञ ने दिया परामर्श।
अजमेर,भीलवाड़ा, 7 जुलाई ( )। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं सिटी हाॅस्पिटल भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मित्तल हाॅस्पिटल, अजमेर के द्वारा सिटी हाॅस्पिटल भीलवाड़ा में रविवार को आयोजित निःशुल्क सुपर-स्पेशियलिटी परामर्श शिविर का 110 रोगियों ने लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, भीलवाड़ा के प्रेसिडेंट डॉ. दुष्यंत शर्मा, सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गुप्ता, एवं मित्तल हॉस्पिटल, अजमेर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्य मिश्रा, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. मनोज कुमार, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अर्पित जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया।
सिटी हाॅस्पिटल, भीलवाड़ा के डाॅ दिनेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में अजमेर मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सूर्य, गैस्ट्रोएण्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ मनोज कुमार व कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्पित जैन ने रोगियों को अपना विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, वाल्व की बीमारी, बीटिंग हार्ट बाईपास, व वाल्ब सर्जरी, बच्चों में जन्तजात हृदय रोग, फेफड़ों व सीने के ट्यूमर तथा सभी प्रकार के हृदय रोग से पीड़ित मरीजों ने डाॅ सूर्य से, पित्त की थैली व नली में पथरी, पेट एवं आंतों से संबंधित बीमारियों के लिए मरीजों ने डाॅ मनोज कुमार से तथा मुंह, गला, स्तन, खाने की नली व पेट , आंत फेफड़े, लीवर, किडनी, प्रोस्टेट, गर्भाश्य, चमड़ी, मांसपेशियां आदि सभी तरह के कैंसर रोग से पीड़ित मरीजों ने डाॅ अर्पित जैन से परामर्श प्राप्त किया। 110 मरीजों ने भीलवाड़ा एवं भीलवाड़ा के आस पास के क्षेत्रों से आकर शिविर का लाभ उठाया।

मित्तल हॉस्पिटल के जनसंपर्क प्रबंधक युवराज पाराशर ने बताया कि मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सूर्य व कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्पित जैन की नियमित ओपीडी सेवाएं भी आगामी माह से सिटी हाॅस्पिटल, भीलवाड़ा में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

error: Content is protected !!