अजमेर 7 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज लक्ष्मी नैन समारोह स्थल में किया गया जहां भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चे के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह जी का रहा शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह ने कहा कि विश्व भर में राजनैतिक संगठन ही नहीं अपितु हर संस्था और सामाजिक संगठन भी अपने सदस्यता अभियान समय-समय पर चलाते रहते हैं इन सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और अपने विचारों से आम जनों को जोड़ना है उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में इस अभियान का शुभारंभ किया तथा प्रदेश में राजनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर में किया गया आज से यह कार्यक्रम जिला स्तर पर शुरू किया गया है उन्होंने कहा संगठन का साधारण सदस्य 6 साल के लिए और सक्रिय सदस्य है 3 साल के लिए बनता है संगठन का लक्ष्य है कि हम हर 3 साल में 20þ नए सदस्य संगठन से जोड़े उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां सर्व समाज के लिए स्वीकार्य हैं देश की बाहरी सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा हर मुद्दे पर हमें जनता का भरपूर समर्थन मिला है इसे देखते हुए लगता है इस साल यह अभियान काफी वृहद रूप लेने वाला है. सदस्यता की प्रक्रिया बताते हुए कहां कि हम सभी को एकजुटता के साथ इस अभियान में सहभागी होना चाहिए और अधिकाधिक सदस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा 2014 में देश में भारतीय जनता पार्टी को 17 करोड़ वोट मिले जबकि 2019 में हमें 22 करोड़ वोट मिले हैं। राजस्थान की 14 लोकसभा सीट ऐसी है जहां हमें 50þ से ज्यादा मत मिले हैं उन्होंने कहा प्रदेश में 52000 बूथ हैं जिनमें से 42000 बूथों पर हमें जीत प्राप्त हुई है और जिन 10000 बूथों पर हम पीछे रहे हैं वहां पर हमें मजबूती से काम करने का प्रयास करना चाहिए और उन बूथों पर भी हम अधिक से अधिक सदस्य बना सकें यह हमारा लक्ष्य हो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के संभाग संयोजक देवीशंकर भूतड़ा ने कहां की इस कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई को किया गया है जोकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती का दिन है उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी आजादी के बाद देश की पहली सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री बने परंतु सरकार की गलत नीतियों का विरोध समय-समय पर करते रहे और इसी के चलते उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और जनसंघ की स्थापना की उन्होंने कश्मीर की समस्या को एक आंदोलन के रूप में उठाया जिस समस्या के समाधान के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए शहर भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर अधिकाधिक सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए काम नहीं कर रही है प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि भाजपा ने सरकार में आकर जनकल्याणकारी काम किए हैं और कर रही है हेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए अभूतपूर्व जन कल्याणकारी कामों का ही परिणाम है कि आज हमें भारी बहुमत के साथ पुनः सत्ता में आने का अवसर प्राप्त हुआ यह जनादेश भाजपा के पक्ष में है और इस जनादेश को हमें भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जोड़कर संगठन को और मजबूत करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ताओं के द्वारा बना है भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही है उन्होंने कहा कि किसी समय जब सदन में हमारे दो सांसद थे उस समय स्वर्गीय अटल जी ने कहा था ’अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा , कमल खिलेगा’ और आज दो सांसदों से 302 सांसद के साथ हम पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ सत्ता में है उन्होंने भारत सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 34 करोड़ जनधन खाते खोले जिससे सीधा लाभ पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंचा है ,अंत्योदय को साकार किया और उसी मंत्र को लेकर गरीबों की चिंता की, हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम भी भाजपा सरकार ने करके दिखाया साथ ही प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 500000 तक का इलाज आयुष्मान योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया, आज हमारी सरकार 2022 तक सबको मकान मिले इस योजना को साकार करने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है किसी समय 8 से 9 लोगों से बना यह संगठन 11 करोड़ लोगों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना चूका है और वर्तमान सदस्यता अभियान में यह संख्या 11 करोड़ से कहीं अधिक होने वाली है. देवनानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान में हमें 1 करोड़ 86 लाख वोट मिले हैं हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन सभी मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना कर संगठन को चट्टान के समान मजबूत बनाये और भारत का विश्व में परचम लहराए ।
दक्षिण की विधायक अनीता भदेल ने कहा कि हमारा अभियान सर्वव्यापी बने हमारी पहुंच हर वर्ग हर व्यक्ति तक हो ऐसा हमें प्रयास करना होगा यह अभियान मात्र सदस्य बनाना नहीं है यह हमारा सगठन पर्व है जिसमें समाज के बीच जाकर उनका समर्थन लेना हमारी प्राथमिकता है।
शहर जिला सदस्यता अभियान के संयोजक घीसूलाल गढ़वाल ने कहा कि यह अभियान हमें आज से 20 जुलाइ तक बूथ पर करना है उसके पश्चात् इसे मोर्चा स्टार पर किया जायेगा मंडलो पर सोमवार 8 जुलाई को किया जाएगा जिसमें दाहरसेन मंडल प्रातः 11 बजे केशव उद्यान में ,पृथ्वीराज मंडल सायं शाम 6 बजे सामुदायिक भवन लोंगिया, आदर्श मंडल शाम 5 बजे जोंसगंज में , झलकारी बाई मंडल शाम 5 बजे उत्सव पैलेस ,बजरंग मंडल प्रात 11 बजे रैम्बल रोड स्थित शिव मंदिर में तथा आर्य मंडल शाम 6 बजे राजश्री पैलेस में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
प्रबुद्ध जन को दिलाई सदस्यता
सदस्यता अभियान के सहसंयोजक रमेश सोनी ने बताया कि अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर आज शहर के विभिन्न क्षेत्र में अपना मत्वपूर्ण स्थान रखने आने प्रबुद्ध वर्ग को सदस्यता दिलाई गई साथ ही सभी का भाजपा का पटका धारण कराया गया। सोनी ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ पर्यावरण का सन्देश देते हुए नव सदस्यों को एक – एक पौधा भेंट किया गया।
आई टी सेल ने जोड़ा भाजपा से
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा आई टी विभाग ने सभी को मोबाइल के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया और नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। आई टी संयोजक हेमंत सुनारीवाल ने बताया कि सदस्यता के लिए अपने मोबाइल से 8980808080 हमें डायल करना है। तत्पश्चात प्राप्त एस एम एस पर क्लिक कर के अपनी जानकारी भरनी है।
आज के कार्यक्रम में महापौर धर्मेंद्र गहलोत , पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा , अरविन्द यादव ,कँवल प्रकाश किशनानी , नीरज जैन ,महामंत्री जयकिशन परवानी, आनंद सिंह राजावत ,उपाध्यक्ष विकास सोनगरा, तिलक रावत,जे के शर्मा , दीपेंद्र लालवानी ,रविंद्र जसोरिया , संदीप गोयल ,रंजन शर्मा , रमेश चंद शर्मा, संजीव नगर, अशोक राठी ,सतीश बंसल ,सुलोचना शुक्ला, विजय दिवाकर ,अमृत नाहरिया ,संजय अरोडा , संजय खंडेलवाल , सुभाष माहेश्वरी ,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा ,सोहन शर्मा ,बलराज कच्छावा, मुकेश खींची, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ,किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष मारोठिया प्रशांत यादव , मुकेश मीणा ,जिला ,रोहित यादव ,मोहन लालवानी ,बिना टाक ,धर्मपाल जाटव , मंडल और मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484