“द वॉरियर्स ऑफ डांस 2019” का सेमी फाइनल ऑडिशन

दिनांक 07/07/2019 को “आदि डांस जोन” द्वारा आयोजित “द वॉरियर्स ऑफ डांस 2019” का सेमी फाइनल ऑडिशन गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कँवल प्रकाश जी किशनानी ने दीप प्रज्वलन व डांसर्स को शपथ दिलाकर की।
किशनानी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रतिभागियों को सफलता का मंत्र दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतहर अहमद ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
डीडवाना से आए विशेष कोरियोग्राफर अरुण सर ने बताया कि इससे पूर्व में अब तक राज्य स्तर पर 22 अलग-अलग शहरों में जाकर नृत्य प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा गया है जिनमें से 500 प्रतिभागियों ने आज अजमेर आ कर सेमीफाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आदि सर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 20 जुलाई को जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र रोबोटिक डांस के लिए विश्व प्रसिद्ध अमरदीप सिंह नट विशेष रूप से उपस्थित होंगे ।
संजय घारू ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर से सुमित लेखारी, कोटा से तरुण धनवानी, और डीडवाना से अरुण सर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सम्पूर्ण कार्यक्रम का जजमेंट किया।
चन्द्रभान प्रजापति ने बताया कि 8 जुलाई को भी गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर में प्रात 8:00 से 6:30 बजे तक ऑडिशन रखा जाएगा।

error: Content is protected !!