जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इण्टरलॉकिंग दिनांक 01.07.19 से 14.08.19 तक (45 दिन), नॉन इण्टरलॉकिग दिनांक 15.08.19 से 25.08.19 तक (11 दिन) एवं पोस्ट नॉन इण्टरलॉकिंग दिनांक 26.08.19 से 03.09.19 तक (09 दिन) किया जायेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशड्यूल (प्रारम्भिक स्टेशन से) रहेगी :-
1. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस दिनांक 13.08.19 से 26.08.19 तक मार्ग परिवर्तित वाया जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-सादुलपुर-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे वाया रतनगढ-लोहारू दर्शाया गया था।
2. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस दिनांक 15.08.19, 16.08.19, 19.08.19, 23.08.19, 24.08.19 को मार्ग परिवर्तित वाया रेवाडी-लोहारू-सादुलपुर- रतनगढ- डेगाना-जोधपुर होकर संचालित होगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे वाया लोहारू-रतनगढ दर्शाया गया था।
3. गाडी संख्या 19403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस दिनांक 13.08.19 एवं 20.08.19 को मार्ग परिवर्तित वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे दिनांक 12.08.19 एवं 19.08.19 दर्षाया गया था।
4. गाडी संख्या 18631, रॉची-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 22.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
5. गाडी संख्या 18632, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 24.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
6. गाडी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 19.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
7. गाडी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 20.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
8. गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 11.08.19 एवं 18.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
9. गाडी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 12.08.19 एवं 19.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!