मनीष मूलचंदाणी के हत्यारों की गिरफतारी पर पुलिस प्रशासन का सम्मान

अजमेर – सिंधी समाज ने व्यवसायी श्री मनीष मूलचन्दानी के हत्या पर प्रशासन और पुलिस व्दारा ठोस कार्यवाही कर तीन हत्यारों की गिरफ्तारी पर जिला अधीक्षक राष्ट्रदीप सिंह सहित उनकी टीम का आभार प्रकट करते हुए जतोई दरबार ने ट्रस्टी भाई फतनदास व समाज के प्रतिनिधीयों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, पुलिस की पूरी टीम का शाॅल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मांग की गई है कि शेष हत्यारों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाये व परिवार को हुई आर्थिक नुकसान की भरपाई करे। मंच पर जिला पुलिस अधीक्षक राष्ट्रदीप सिंह, सरिता सिंह एडिषनल सिटी एसपी, डाॅ प्रिंयका सीडी नाॅर्थ सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष, कंवल प्रकाष किषनाणी, हरीराम कोडवाणी, रषमी हिंगोराणी, नरेन साहणी भगत, मनीष मुलचन्दानी की पत्नी रितिका मूलचन्दाणी आदि ने भी अपने विचार रखे।
सिन्धी समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक राष्ट्रदीप सिंह, सरिता सिंह एडिषनल सिटी एसपी, डाॅ प्रिंयका सीडी नाॅर्थ, छोटीलाल मीणा एसएचओ कोतवाली, दिनेष कुमावत एसएचओ क्रिषचयनगंज, विजय सिंह एसएचओ विजयनगर, अषोक विषनोई एसओ, जगमाल हैड काॅनिस्टेबल, मनोहर सिंह, हैड काॅनिस्टेबल, प्रभात थाना कोतवाली, विश्राम थाना कोतवाली, भगवान थाना क्रिषयनगंज, जोगेन्द सिंह साईबर टीम स्पेषल, हिम्मत तोषिक, देवेन्द्र सिंह, सुनील, आषीष सभी स्पेषल टीम साईबर, सुरेष बिल्ला अभय कमाण्डो, ताराचन्द अभय कमाण्डो, गोपाल एचसी प्रकरण में गठित टीम, रतन, मुकेष, महिपाल आदि का सम्मान किया गया। मंच संचालन हरी चन्दनानी ने किया। स्वागत भाषण रमेष टिलवाणी ने किया।
उल्लेखनीय है कि समाज की ओर से मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान और माननीय गृह मंत्री, राजस्थान के नाम ज्ञापन दिया गया था।
समाज के रमेश टिलवानी, हरिराम कोडवानी, महेश हिंगोरानी, राधाकिशन आहूजा, हरीश गिदवानी, मोती जेठानी, विजय नेचानी, जगदीष भाटिया, जोधाराम टेकचंदानी, अशोक दुलानी मामा, प्रकाश छबलानी, अमर थदानी, गिरीश लालवानी, किशन रामचंदानी, अनिल असनानी, दिलीप बुलचंदानी, शेवक पंजवानी, जगदीश अभिचंदनी, मेहमान, भगत शाहनी, नारायणदास हरवानी, रमेश लखानी, लाल नाथानी, भागचंद दौलतानी, कुमार लालवानी, अश्वनी शर्मा, कमल लालवानी, महेन्द्र भोजवानी, शंकर प्रितमणि, मनु गुली वाला, टीकमदास अगनानी, महेश इसरानी, अजीत पमनानी, लक्ष्मणदास दौलतानी, मोहन प्रियाणी, दयाल नवलानी, दीपा पारवानी परिवार वाले, रमेश टिलवानी, हरी चन्दनानी ने सभी पुलिस टीम का स्वागत किया।

error: Content is protected !!